रांची: 10वीं हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैम्पियनशिप 2020 के लिए झारखंड सीनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए चयन ट्रायल आज मरङ्ग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम रांची में हुई.
इस चयन ट्रायल में झारखण्ड के कई जिलों सहित ,एकलब्य हॉस्टल, एजी, साई एवं रेलवे की हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया.
चयन ट्रायल में सामिल 60 खिलाड़ियों मेसे 30 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसका राष्ट्रीय प्रतियोगिता से 20 दिन पूर्व विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर बेस्ट 18 खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें झारखंड टीम में जगह दी जाएगी.
चयन्तकर्ताओं में मुख्यरूप से दोर्णाचार्य अवार्डी कोच नरेन्द्र सिंह सैनी, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, माइकल लाल एवं जयंत केरकेट्टा थे.