BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमत के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी प्रदर्शन

by bnnbharat.com
February 22, 2021
in समाचार
प्रदेश कांग्रेस के दो कार्यकारी अध्यक्षों को शोकॉज नोटिस
Share on FacebookShare on Twitter

26 को मशाल जुलूस और 27 को धरना प्रदर्शन

रांची:- पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी राज्य व्यापी आंदोलन करने का निर्णय लिया है. इसी संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की अध्यक्षता में कांग्रेस भवन, रांची में बैठक आहूत हुई. बैठक में कांग्रेस विधायक दल नेता सह ग्रामीण विकास मंत्री   आलमगीर आलम उपस्थित थे.

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में राज्य व्यापी आंदोलन पर चर्चा हुई और यह तय हुआ कि केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 25 फरवरी 2021 को सभी जिलों में एवं प्रदेश मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन, 26 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों में मशाल जुलूस एवं 27 फरवरी 2021 को जिला मुख्यालयों में धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम आहूत की जाएगी.

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दामों में हो रहे लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन कर रही है. उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कोरोना जैसे आपदा में भी अवसर तलाश लिया है और गरीब और बेरोजगार जनता का दोहन कर रही है. जहां एक ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेलों के दामों भारी गिरावट आयी है वहीं भारत में इसके दामों में जबरदस्त उछाल आई है. केन्द्र में बैठी मोदी सरकार कीमत बढ़ाकर कमाई में लगी है. उन्होंने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रही है. केन्द्र सरकार की गलत नीति से देश की जनता त्राहिमाम कर रही है.

बैठका को संबोधित करते विधायक दल के नेता  आलमगीर आलम ने कहा कि केन्द्र सरकार पूरी तरह असंवेदनशील है. दोनों हाथों से देश की जनता से लूट रही है. एक तरफ चैतरफा महंगाई की मार है तो वहीं पेट्रोल,डीजल और गैस के दामों में बेतहाशा बृद्धि मोदी सरकार के नाकामियों को दर्शा रहा है. उन्होंने कहा कि 2014 से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में सरकार लगातार एक्ससाइज ड्यिटी बढ़ाने का काम कर रही है.

आज की बैठक में मुख्य रूप से , प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, केशव महतो कमलेश, मनास सिन्हा, संजय लाल पासवान, जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो, सुलतान अहमद ,आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता, राकेश सिन्हा, डॉ एम तौसीफ, कुमार राजा, ईश्वर आनंद, सुरेश बैठा, सन्नी टोप्पो, जगदीश साहु, शशिभूषण राय, राजेश कुमार सन्नी, रियाज अंसारी, दीपक ओझा, अजय सिंह, जितेन्द्र त्रिवेदी, दिनेश लाल सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस भवन में प्रदेश अध्यक्ष के सामने भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

Next Post

पंचायत चुनाव जल्द, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी- निर्वाचन आयुक्त

Next Post
पंचायत चुनाव जल्द, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी- निर्वाचन आयुक्त

पंचायत चुनाव जल्द, सीमांकन और आरक्षण निर्धारण की प्रक्रिया जारी- निर्वाचन आयुक्त

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d