BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दो गुटों के बीच मारपीट मामले को लेकर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश, गिरफ्तार

by bnnbharat.com
October 28, 2020
in समाचार
कुणाल हत्याकांड का मुख्‍य शूटर विजय शर्मा गिरफ्तार, रांची से धराया
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: रांची के चटकपुर में दो गुटों के बीच हुए मारपीट के बाद सांप्रदायिक सौहा‌र्द्र बिगाड़ने की कोशिश की गई. हालांकि अमनपसंदों और प्रशासन की पहल पर साजिश नाकाम हो गई. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में सोमवार देर रात जमकर मारपीट हुई थी. मारपीट की घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे. इसके बाद इलाके की स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी. मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया.

मारपीट की पूरी घटना चटकपुर बस्ती और पंडरा बस्ती के युवकों के बीच हुई थी. हालांकि मारपीट की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. घटना की जानकारी के बाद मंगलवार की सुबह सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. पंडरा बस्ती स्थित अखड़ा में जमा होकर लोगों ने जमकर हंगामा किया.

जानकारी मिलते ही पंडरा थाने की पुलिस, रातु थाना की पुलिस के अलावा कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल और हेड क्वार्टर टू डीएसपी मौके पर पहुंचे. पुलिस अधिकारियों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की. लोगों को समझा-बुझाकर और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया.

कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल बताया कि सोमवार देर शाम पंडरा और चटकपुर के कुछ युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई थी. इसी विवाद के कारण स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे.

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला शांत कराया एक की गिरफ्तारी भी हुई. इसके बाद इलाके के बुद्धिजीवियों और अमनपसंद लोगों के साथ बैठक कर मामले को सुलझा लिया गया. मामले को तूल देने वाले और बेवजह शांति बिगाड़ने वालों को चिह्नित किया जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अब से ग्राहकों को बैंकों में अपना पैसा जमा करने और निकासी के लिए भी देनी पड़ेगी फीस

Next Post

खुशखबरी: सभी हाईस्कूल और प्लस टू में कंप्यूटर लैब बनाने का काम शुरू, टीचर भी होंगे बहाल

Next Post
खुशखबरी: सभी हाईस्कूल और प्लस टू में कंप्यूटर लैब बनाने का काम शुरू, टीचर भी होंगे बहाल

खुशखबरी: सभी हाईस्कूल और प्लस टू में कंप्यूटर लैब बनाने का काम शुरू, टीचर भी होंगे बहाल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d