BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पलामू किला में चिल्डेन पार्क का होगा निर्माणः डीसी

by bnnbharat.com
January 17, 2020
in Uncategorized
पलामू किला में चिल्डेन पार्क का होगा निर्माणः डीसी

पलामू किला में चिल्डेन पार्क का होगा निर्माणः डीसी

Share on FacebookShare on Twitter

लातेहारः उपायुक्त जिशान कमर की अध्यक्षता में पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में उपायुक्त  कमर के द्वारा सबसे पहले पूर्व की बैठक में लिए गए योजना की जानकारी ली गई एवं सभी अपूर्ण योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिले के पर्यटन स्थल पर सुविधा विकसित करने पर चर्चा किया गया एवं उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा लाॅधफाॅल, सुग्गा बांध, बरवाडीह के पहाड़ी शिव मंदिर, ततहापानी, क्रांति झरना समेत अन्य पर्यटन स्थल को पर्यटको के लिए सुविधा प्रदान करने के प्रस्ताव को अनुमोदित किया गया.

उपायुक्त ने जिला योजना पदाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के पर्यटन स्थल को योजना बंध तरीके से विकसित करें ताकि पर्यटको को सारी सुविधा मिल सके.

बैठक में उपायुक्त  के द्वारा टूरिज्म कैलडर एवं डायरी निर्माण करवाने का निर्देश दिया गया साथ ही जिले के सभी महत्वपूर्ण पर्यटक स्थलों की सूची बनाने एवं आकर्षित पंपलेट एवं पूरी सूचना रांची समेत अन्य राज्य के महत्वपूर्ण शहरों में भेज कर वृहत तरीके से प्रचार प्रसार करवाने का निर्देश दिया गया.

बैठक में जिला योजना पदाधिकारी के द्वारा पर्यटक मित्र रखने की बात कही गई जिस पर उपायुक्त के द्वारा प्रस्ताव को पर्यटन विभाग में भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक के दौरान उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर पेयजल, शौचालय, सड़क एवं रोशनी समेत अन्य सभी सुविधा विकसित करें.

बैठक में पर्यटको के लिए सुविधा बहाल करने के लिए अन्य कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई जिस पर उपायुक्त कमर के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया.

मौके पर उप विकास आयुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, कोर एरिया के उप निदेशक कुमार आशीष,अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला योजना पदाधिकारी निर्मल झा, विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुशील कुमार,मनिका विधायक प्रतिनिध अफताब आलम, भवन निर्माण के जेई अंजनी कुमार, ज्ञानेश्वर शुक्ला, के के दास,गोविंद पाठक समेत अन्य कर्मी मौजूद थे.

नेतरहाट में पर्यटको को भ्रमण के लिए साइकिल की सुविधा दी जाएगी. पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक में नेतरहाट में आने वाले पर्यटको के लिए साइकिल की खरीददारी की जाएगी.

बैठक में उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा बैटरी से संचालित होने वाले साइकिल एवं सामान्य साइकिल की खरीददारी करने को लेकर पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.  पर्यटन संवर्द्धन समिति की बैठक में पलामू किला के समीप चिल्डेन पार्क बनाने पर भी चर्चा किया गया.

उपायुक्त जिशान कमर के द्वारा पार्क निर्माण प्रक्रिया आरंभ करवाने को लेकर डीएफओ एवं जिला योजना पदाधिकारी को निर्देशित किया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

जिले में 1,71,471 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Next Post

विधायक ममता सहित कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोनिया गांधी एवं राहुल से मुलाकात की

Next Post
विधायक ममता सहित कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोनिया गांधी एवं राहुल से मुलाकात की

विधायक ममता सहित कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने सोनिया गांधी एवं राहुल से मुलाकात की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d