रामगढ़: कांग्रेस विधायक ममता देवी शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित सोनिया गांधी के आवास पर पहुंची और राष्ट्रीय अध्यक्ष से आशीर्वाद लिया. प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस के सभी विधायक भी शामिल थे. शिष्टाचार मुलाकात के लिए रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राहुल गांधी से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी ने सभी विधायकों को जीत की बधाई दी. साथ ही पूरे प्रदेश में जनता के साथ समन्वय बना कर जनहित के लिए कार्य करने और जनता को मजबूती से संगठित करने का निर्देश दिया.
मौके पर राज्यसभा सांसद धीरज साहू ,सांसद गीता कोडा , प्रदेश अध्यक्ष सह कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव, कैबिनेट मंत्री आलमगीर आलम, अंबा प्रसाद, राजेंद्र सिंह ,भूषण बारा ,राजेश कश्यप, ममता देवी, नमन खंडाली, बन्ना गुप्ता, अकेला यादव, रामचंद्र सिंह, बादल पत्रलेख, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, पूर्णिमा सिंह कांग्रेस पूर्व महासचिव डॉ. अजय नाथ शाहदेव सहित कई कांग्रेसी नेता शामिल थे.