BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

संविदा कर्मियों ने खून से लिखा खत, CM शिवराज सिंह चौहान से मांगी सुविधाएं

by bnnbharat.com
August 31, 2020
in Uncategorized
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, कई नए चेहरें होंगे शामिल
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में संविदा पर काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खून से खत लिखकर मुख्यमंत्री से जरूरी सुविधाओं की मांग की है. ये कर्मचारी आज राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में आधी रोटी और थाली के साथ प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे. कर्मचारी संविदा को अभिशाप मानते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से इच्छामृत्यु की अनुमति देने की अपील भी करेंगे. इसके लिए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पोस्टकार्ड पर अपने खून से खत लिखा है. कर्मचारियों का आरोप है कि रेगुलर कर्मचारी को पूरी थाली सजाकर दी जा रही है और उन्हें आधी रोटी दी जा रही है.

प्रदर्शन में कोरोना से दिन-रात जंग लड़ रहे प्रदेश भर के 19 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे. संविदा चिकित्सक, नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन,एनएम, ऑपरेटर आयुष, एड्स, टीबी परियोजना के समस्त कर्मचारी थाली में आधी रोटी के साथ प्रदर्शन करेंगे. जेपी अस्पताल में भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे.

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ सिंह चौहान ने बताया कि नियमितीकरण न किए जाने एवं 5 जून 2018 सामान्य प्रशासन की संविदा नीति, नियमित समकक्ष पद 90 प्रतिशत वेतनमान लागू न होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है. कोविड-19 में ड्यूटी के दौरान 6 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की आकस्मिक मृत्यु हो गई.

इन कोरोना योद्धा के परिवार को 50 लाख रुपए व अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी गई. मुख्यमंत्री कोविड 19 कल्याण योजना से भी संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को वंचित रखा गया है. अगर प्रदर्शन के बाद भी सरकार ने जल्द मांगों को पूरा नहीं किया तो कर्मचारी सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

LAC विवाद: मोदी कब दिखाएंगे लाल आंखें- रणदीप सुरजेवाला

Next Post

कर्ज वसूली के दबाव में आकर किसान ने की आत्महत्या

Next Post
काम न मिलने से परेशान होकर मजदूर ने की खुदकुशी

कर्ज वसूली के दबाव में आकर किसान ने की आत्महत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d