BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जांच में तेजी के कारण नहीं बढ़ रहे भारत में कोरोना के मामले: WHO

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in समाचार
जांच में तेजी के कारण नहीं बढ़ रहे भारत में कोरोना के मामले: WHO
Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भारत तथा कुछ अन्य देशों ने कोविड-19 की जांच तेज कर दी है, लेकिन इसे उन देशों में नये मामलों की संख्या बढ़ने का कारण नहीं माना जा सकता.

डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपदा कार्यक्रम के कार्यकारी निदेशक डॉ. माइकल रेयान ने कोविड-19 पर नियमित प्रेस वार्ता में कहा कि निश्चित रूप से भारत जैसे देश अधिक जांच कर रहे हैं, लेकिन हमें नहीं लगता कि जांच बढ़ाने के कारण मामले बढ़ रह हैं.

नये मामलों की बढ़ती संख्या का कुछ हिस्सा जांच में तेजी के कारण हो सकता है. कई देशों ने जांच की रफ्तार बढ़ाई है लेकिन साथ ही अस्पतालों में भर्ती होने वालों की संख्या भी बढ़ी है, इस महामारी के कारण जान गंवाने वालों की संख्या भी बढ़ी है. इन सबका कारण जांच में तेजी कतई नहीं है.

डब्ल्यूएचओ को रविवार को रिकॉर्ड 1,83,000 नये मामलों की रिपोर्ट मिली. अब तक 4.65 लाख से अधिक लोगों की इस महामारी से मौत हो चुकी है और संक्रमितों की कुल संख्या 90 लाख के पार पहुँच चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन के निदेशक डॉ. तेद्रोस गेब्रियेसस ने अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि कुछ देशों में मामले और मृतकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. संक्रमण को सफलता पूर्वक नियंत्रित करने वाले कुछ देशों में सामाजिक और आर्थिक गतिविधियों पर प्रतिबंध में ढील के साथ मामले एक बार फिर बढ़ने शुरू हो गये हैं.

डॉ. रेयान ने कहा कि कोरोना वायरस अब दुनिया में स्थापित हो चुका है और कई देशों में यह अब अपने शिखर पर पहुँच रहा है या पहुंचने वाला है.

उन्होंने कहा कि कई देशों में एक साथ महामारी के शिखर पर या आसपास होने के कारण वैश्विक संख्या तेजी से बढ़ रही है. अधिकतर नये मामले दक्षिणी तथा उत्तरी अमेरिका और दक्षिण एशिया से आ रहे हैं. पश्चिम एशिया और अफ्रीका भी ओवरऑल वृद्धि में योगदान कर रहे हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सेना प्रमुख पहुंचे लद्दाख, अस्पताल में की घायल जवानों से मुलाकात

Next Post

अंतरराष्ट्रीय कानून के आदर की है जरूरत: एस जयशंकर

Next Post
अंतरराष्ट्रीय कानून के आदर की है जरूरत: एस जयशंकर

अंतरराष्ट्रीय कानून के आदर की है जरूरत: एस जयशंकर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d