BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना संक्रमित मरीज की रिम्स में हुई मौत, राज्य में अब तक 10 की मौत

झारखंड में 56 नये कोरोना संक्रमित मिले, संख्या बढ़कर 1895 हुई

by bnnbharat.com
June 18, 2020
in Uncategorized
कोरोना संक्रमित मरीज की रिम्स में हुई मौत, राज्य में अब तक 10 की मौत

कोरोना संक्रमित मरीज की रिम्स में हुई मौत, राज्य में अब तक 10 की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों का सिलसिला जारी है. रात आठ बजे तक राज्य के विभिन्न जिलों में 56 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके है, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1895 पहुंच गयी है.

राज्य के कोडरमा जिले में आज 24 कोविड मरीज मिले, जबकि हजारीबाग से 19, पूर्वी सिंहभूम से 5, लोहरदगा से 03, रांची के रिम्स से 02 और रामगढ़ से 02 तथा गुमला से  मरीज शामिल हैं. इन नये संक्रमितों से साथ की कुल संख्या 1895 हो गयी है. इसके अलावा आज 30 लोग स्वस्थ होकर घर भी वापस लौट गये. सबसे अधिक 8 लोग धनबाद, सिमडेगा से 17 और सरायकेला से चार तथा चतरा से एक संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गये. दूसरी तरफ  अब तक 1030 लोग स्वस्थ हो कर अपने घर लौट गये हैं. वहीं राज्य में कोरोना संक्रमण से अब तक 10 मरीजों की मौत हो गयी है.

इधर, झारखंड को कोरोना वायरस कोविड-19 संक्रमित एक मरीज की बुधवार को रांची स्थित रिम्स में इलाज के क्रम में मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गयी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका की उम्र 25 साल थी और उसका पति भी कोरोना पॉजिटिव था. दोनों को रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां महिला की मौत इलाज के क्रम में हो गयी.  बताया गया है कि महिला पिठौरिया थाना के मालसिरिंग की रहने वाली थी और उसे बेहोशी की हालत में रिम्स में पहले औषधि विभाग में भर्ती कराया गया था, दो दिन पहले उसे रिम्स के कोविड वार्ड में शिफ्ट किया गया था. मृतका पति भी रिम्स के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है. इससे पहले भी झारखंड में 9 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण से हो चुकी है.

कोरोना संदिग्ध मरीज की अस्पताल में मौत, रिपोर्ट का इंतजार

इधर, हजारीबाग जिले के सदर अस्पताल में इलाजरत एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो गयी. मौत के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया है, मृतक के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया और रिपोर्ट आने के बाद ही अंत्येष्टि की जाएगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार हजारीबाग के इचाक के रहने वाले बैंक मैंनेजर को 14 जून को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 15 जून को उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया, लेकिन बुधवार को दिन में 11 बजे सदर अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गयी. कोरोना की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही शव परिजनों सौंपा जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Corona Update: बुधवार 17 जून को 56 नए मामलों के साथ झारखंड में आंकड़ा पहुंचा 1895

Next Post

लॉकडाउन में राजस्व बढ़ाने को लेकर हेमंत सरकार ने लिये दो अहम फैसले

Next Post
लॉकडाउन में राजस्व बढ़ाने को लेकर हेमंत सरकार ने लिये दो अहम फैसले

लॉकडाउन में राजस्व बढ़ाने को लेकर हेमंत सरकार ने लिये दो अहम फैसले

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d