रांची : छह पुलिसकर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर राजधानी रांची के विभिन्न थानों में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारियों और जवानों की कोरोना जांच करायी जा रही है. वहीं शहर के कई पुलिस थानों में आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है, वहीं शिकायत करने वालों को गेट पर ही आवेदन देने के लिए कहा जा रहा है.
बरियातु थाना के मुंशी के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि होने के बाद 60 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच करायी गयी थी. सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. वहीं चुटिया थाना परिसर में थाना प्रभारी रवि ठाकुर समेत 40 पुलिस वाले का सैम्पल लिया गया. बाकी बचे का कल सैम्पल लिया जाएगा. यहां शुक्रवार को थाना के एक जवान के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी. अरगोड़ा थाना समेत अन्य थानों में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है.

