BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का नहीं है डर, उड़ रही लॉकडाउन की धज्जियां

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in Uncategorized
कोरोना का नहीं है डर, उड़ रही लॉकडाउन की धज्जियां

कोरोना का नहीं है डर, उड़ रही लॉकडाउन की धज्जियां

Share on FacebookShare on Twitter

चतरा: आज पूरा देश भले ही वैश्विक महामारी कोविड 19 के संक्रमण से जूझ रहा है. झारखंड में भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ने का सिलसिला बदस्तूर जारी है. लोग बीमारी के चपेट में आने से अकाल मौत के गाल में समां रहे हैं. बावजूद चतरा जिलावासियों के दिलों में संक्रमण का तनिक भी भय नहीं है. धड़ल्ले से लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और जरूरी सामान खरीदने के नाम पर सोशल डिस्टेंसिंग का न सिर्फ माखौल उड़ा रहे हैं बल्कि सरकार के निर्देशों का जमकर उलंधन भी कर रहे हैं. ऐसे में अबतक संक्रमण से अछूता चतरा जिला में भी संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

जिला प्रशासन के सख्ती और जागरूकता अभियान का भी चतरा के लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा. स्थिति यह है कि वैश्विक महामारी को हल्के में ले रहे चंद समाज के दुश्मनों के कारण आज पूरा जिला संक्रमण के खतरों से जूझ रहा है. लोग घरों से निकलकर न सिर्फ बिना काम के सड़कों पर विचरण कर रहे हैं बल्कि विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों और सुदूरवर्ती गांवों में लगने वाले साप्ताहिक हाट बाजारों में भीड़ भी लगा रहे हैं.

झारखंड और बिहार की सीमा पर स्थित चतरा जिले के प्रतापपुर प्रखंड अंतर्गत एघारा पंचायत में लॉक डॉउन के बावजूद न सिर्फ साप्ताहिक हाट में दुकानें सज रही है, बल्कि वहां ग्रामीणों का हुजूम भी उमड़ रहा है. दुकानों में खरीदारी करने वाले लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कर रहे हैं और ना ही सरकारी निर्देशों का. ऐसे में यहां कोरोना के संक्रमण का खतरा लगातार मंडरा रहा है. यह इलाका बिहार के गया और औरंगाबाद जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित है. ऐसे में अगर लोग नहीं चेते तो उन इलाकों में हुए संक्रमण का असर चतरा तक पहुंचने में तनिक भी देरी नहीं लगेगी.

यही स्थिति जिले के चतरा-चौपारण मुख्यपथ पर सजने वाले पांडे महुआ साप्ताहिक हॉट की भी है. यहां गिद्धौर, इटखोरी व कान्हाचट्टी प्रखंड के विभिन्न गांव के ग्रामीण सामान खरीदने के बहाने पहुंचते हैं और खुलेआम सोशल डिस्टेंसिंग के साथ-साथ लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे. सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि इनमें भी कोरोना का तनिक खौफ नहीं है. ये पुलिस को भी उनके आंखों के सामने चुनौती पेश करने में थोड़ा भी नही हिचकिचा रहे. बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का अनुपालन करने पहुंचे पुलिस कर्मियों की सख्ती का भी इन पर कोई असर नहीं हो रहा है. ऐसे में न सिर्फ जिले को कोरोना के संक्रमण से बचाने का जिम्मा भगवान के कंधों पर है, बल्कि यहां की पब्लिक शायद भगवान को भी कोरोना के साथ-साथ चुनौती पेश कर रहे हैं.

हालांकि लॉकडॉउन के बावजूद प्रखंड क्षेत्र में गैरकानूनी तरीके से सजने वाले हॉट बाजार के बाबत पूछे जाने पर प्रतापपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा कार्यवाही की बात जरूर कर रहे हैं. बीडीओ ने बताया कि वह थाना प्रभारी के साथ लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से न सिर्फ लॉक डॉउन का अनुपालन करने की अपील कर रहे हैं, बल्कि जो लोग बेवजह सड़कों पर निकल रहे हैं उनके विरूद्ध सख्ती भी बरती जा रही है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा “सारंडा इम्यूनिटी बूस्टर काढ़ा“

Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत

Next Post
अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत

अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, 2 की मौत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d