BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “बुलेट ट्रेन” पर कोरोना की मार

by bnnbharat.com
July 12, 2020
in Uncategorized
PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट “बुलेट ट्रेन” पर कोरोना की मार

PM मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट "बुलेट ट्रेन" पर कोरोना की मार

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: रेल मंत्री पीयूष गोयल ने संकेत दिया कि मुंबई अहमदाबाद के बीच महत्वाकांक्षी बुलेट ट्रेन परियोजना के वित्तीय पहलू की समीक्षा की जा रही है क्योंकि कोविड महामारी (COVID-19) के बाद ‘खर्च में किफायत’ बरतनी होगी. उन्होंने इंडिया ग्लोबल वीक में कहा कि रेलवे इन परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्ध है. हम इसके लिए योजनाओं लागत को अंतिम रूप देने के स्तर पर हैं. उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से कोविड-19 ने बुलेट ट्रेन के संबंध में हमारी महत्वाकांक्षाओं को थोड़ा सा प्रभावित किया है हम कोविड के बाद की दुनिया में परियोजनाओं पर फिर से विचार कर रहे हैं इसमें लागत में कटौती शामिल है.

लागत कम करने पर बातचीत

सूत्रों ने बताया कि परियोजना की लागत को कम करने के लिए भारत की उच्चस्तरीय इंजीनियरिंग कौशल वाली कंपनियों की मदद लेने के बारे में जापान के साथ बातचीत चल रही है. गोयल ने आगे कहा कि सरकार खनन, बैंकिंग पूंजी बाजार जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए नए नीतिगत सुधारों पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार घरेलू मंजूरी नौकरशाही प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर विचार कर रही है ताकि उद्योग के लिए कामकाज करना आसान हो सके.

प्रधानमंत्री ने रेलवे के सौ फीसद विद्युतीकरण को मंजूरी दी

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय रेलवे के सौ फीसद विद्युतीकरण को मंजूरी प्रदान कर दी है. गोयल ने कहा, ‘प्रधानमंत्री ने भारतीय रेल के सौ फीसद विद्युतीकरण के कार्यक्रम को मंजूरी प्रदान कर दी है. भारत में 1,20,000 ट्रैक किमी के सौ फीसद विद्युतीकरण वाली हम दुनिया की सबसे बड़ी रेलवे होंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मरीजों पर अलग-अलग इनवेस्टिगेशनल थैरेपी न आजमाएं: ICMR

Next Post

लहसुन खाने के फायदे  

Next Post
लहसुन खाने के फायदे

लहसुन खाने के फायदे  

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d