राजस्थान: भीलवाड़ा में एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव का एक मामला सामने आया. छह दिन बाद भीलवाड़ा में कोई कोरोना पॉजिटिव पाया गया है.
इससे पहले 21 अप्रैल को एक साथ चार लोग संक्रमित पाए गए थे. सोमवार को पॉजिटिव आया रोगी गुलाबबुरा के तेलीवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है. इसके बाद शहर में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 34 पहुंच गया है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, व्यक्ति दिल्ली से 21 अप्रैल को अपनी पत्नी से मिलने आया था. चिकित्सा विभाग की टीम ने 23 अप्रैल को इसके सैंपल लिए थे. जो पॉजिटिव पाया गया. इस दौरान व्यक्ति करीब 9 लोगों से संपर्क में आया. उन सभी को क्वारंटाइन करने की तैयारी की जा रही है.

