BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

एयरोसोल ट्रांसमिशन के जरिए फैल रहा कोरोना

by bnnbharat.com
February 9, 2020
in Uncategorized
एयरोसोल ट्रांसमिशन के जरिए फैल रहा कोरोना

एयरोसोल ट्रांसमिशन के जरिए फैल रहा कोरोना

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः अबतक 800 लोगों की जिंदगी को लील लेने वाले कॉरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए एक खतरा बन चुका है. महामारी का रूप ले चुके कॉरोना वायरस के फैलने को लेकर ऐसा खुलासा हुआ है जो दुनियाभर की सरकारों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों की नींद उड़ा सकता है.

शंघाई के अधिकारियों ने बताया है कि करॉना वायरस अब हवा में मौजूद नमी में मिलकर संचरण करने लगा है और वह हवा में तैरते हुए दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर रहा है जिसे एयरोसोल ट्रांसमिशन कहा जा रहा है.

अब तक वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के कारण बीमारी होने की ही बात कही जा रही थी. हां, संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने से पास के व्यक्ति में संक्रमण पहुंचने की भी पुष्टि पहले ही हो चुकी है.

शंघाई सिविल अफेयर्स ब्यूरो के डेप्युटी हेड ने बताया, ‘एयरोसोल ट्रांसमिशन का मतलब है कि वायरस हवा में मौजूद सूक्ष्म बूंदों से मिलकर एयरोसोल बना रहा है. मेडिकल एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इससे सांस लेने के कारण संक्रमण हो रहा है.

उन्होंने आगे कहा, ‘इसके मद्देनजर हमने लोगों से अपील की है कि वो पारिवारिक सदस्यों से संक्रमित होने के से बचने के उपायों को लेकर अपनी जागरूकता बढ़ाएं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रत्यक्ष संचरण (डायरेक्ट ट्रांसमिशन) का मतलब है कि संक्रमित व्यक्ति अगर छींक या खांस रहा है तो पास के व्यक्ति के सांस लेते वक्त वायरस उसमें प्रवेश कर जाएगा.

वहीं, संपर्क संचार (कॉन्टैक्ट ट्रांसमिशन) तब होता है जब कोई व्यक्ति वैसी कोई वस्तु छूकर अपना मुंह, नाक या आंख स्पर्श करता है जिसमें वायरस युक्त सूक्ष्म बूंदें चिपकी होती हैं.

चीन की सरकार ने लोगों से अपील की है कि वो एक जगह इकट्ठा होने से बचें, हवा के आर-पार होने के लिए खिड़कियां खोलें, साफ-सफाई का ध्यान रखें और घर में छिड़काव और सफाई करते रहें, खासकर दरवाजों के हैंडल, खाने के टेबल और टॉइलट सीट आदि की.

गौरतलब है कि दिसंबर महीने में चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ करॉना वायरस 811 लोगों की जान ले चुका है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्यमंत्री ने बालिका शिक्षा व साक्षरता के लिए समर्पित सिंहासिनी दी के निधन पर जताया शोक

Next Post

आरुषि वंदना बनी NSUI कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्र्रीय समन्वयक

Next Post
आरुषि वंदना बनी NSUI कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्र्रीय समन्वयक

आरुषि वंदना बनी NSUI कांग्रेस छात्र संगठन की सोशल मीडिया की राष्ट्र्रीय समन्वयक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d