रांची: रिम्स में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत हो गयी है. बड़बाईं के शिवजी नगर की रहने वाली 61 वर्षीय महिला ने बुधवार को दम तोड़ दिया. उसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को सौंपा जायेगा. अभी मॉर्गेज हाउस में रखा गया है.
Also Read This: सरकार का सोशल मीडिया को फरमान, भ्रामक पोस्ट डिलीट कर, जुटाए जानकारी
महिला किडनी की मरीज थी और नेफ्रॉन क्लीनिक में इसका डायलिसिस होता था. इसी क्लीनिक में डायलिसिस कराने वाली हिन्दपीढ़ी की महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. इसके बाद ही इस क्लीनिक के सभी डॉक्टरों और यहां डायलिसिस कराने वाले सभी मरीजों को रिम्स में आइसोलेशन में रखा गया है. इन्हीं में से एक यह महिला थी.
बता दें कि राज्य में कोरोना संदिग्धों की यह तीसरी मौत है. इससे पहले रिम्स में एक मरीज की मौत हो चुकी है जबकि एक मरीज की मौत हजारीबाग में हुई है. हालांकि रिम्स में जिस मरीज की जान गयी थी उसकी रिपोर्ट निगेटिव पायी गयी थी.

