BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोनाः चीन में राहत पर बाकियों पर आफत

by bnnbharat.com
February 23, 2020
in समाचार
कोरोनाः चीन में राहत पर बाकियों पर आफत

कोरोनाः चीन में राहत पर बाकियों पर आफत

Share on FacebookShare on Twitter

पेइचिंगः चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से गिरावट आई है . चीन में शनिवार को 397 मामलों की पुष्टि हुई, जोकि एक दिन पहले के 889 से काफी कम है.

लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के अधिकारियों ने कहा है कि अभी कोई भविष्यवाणी करना जल्दबाजी है, क्योंकि दूसरे देशों में यह तेजी से फैल रहा है. दक्षिण कोरिया, ईरान, इटली और लेबनान में यह वायरस तेजी से लोगों को चपेट में ले रहा है.

इटली में कई शहरों को कुछ हफ्तों तक के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. दक्षिण कोरिया के अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को इस वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या दोगुनी होकर 433 तक पहुंच गई और बताया जा रहा है कि यह संख्या 1000 के पार पहुंच सकती है.

एक चर्च में एकत्रित हुए लोगों में फ्लू जैसे लक्षण हैं. ईरान में इस सप्ताह की शुरुआत तक एक भी व्यक्ति इस वायरस से पीड़ित नहीं था, लेकिन शनिवार को 10 नए मामले सामने आए और 2 लोगों की मौत हो गई. यहां अब तक 29 लोग कोरोना से पीड़ित हैं और 6 लोगों की जान जा चुकी है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन में नए मामलों की संख्या में आई कमी पर खुशी जाहिर की, लेकिन दूसरे देशों में बढ़ रहे इन्फेक्शन को लेकर चिंता जाहिर की, जबकि इनका चीन के साथ कोई लिंक स्पष्ट नहीं है. WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम ने कहा, ‘हमारी सबसे बड़ी चिंता Covid-19 के कमजोर स्वास्थ्य ढांचे वाले देशों में फैलने के संभावित खतरे को लेकर है.

यूएन एजेंसी ने अतिसंवेदनशील देशों के लिए 675 मिलियन डॉलर की मदद मांगी है. उन्होंने कहा कि चीन से जुड़ाव की वजह से अफ्रीका के 13 देशों को प्राथमिकता के दौर पर देखा जा रहा है. टेड्रोस ने कहा कि चीन ने WHO को अब तक 75,569 केसों की जानकारी दी है, जबकि 2,239 लोगों की जान जा चुकी है. उपलब्ध डेटा के मुताबिक, 80 फीसदी मरीजों में बीमारी मध्यम दर्जे की होती है, 20 फीसदी केसों में गंभीर और 2 पर्सेंट मरीजों के लिए यह जानलेवा साबित हो रहा है.

चीन के बाहर यह बीमारी 26 देशों तक फैल चुकी है और एक दर्जन से अधिक लोग मारे जा चुके हैं. इटली में इस वायरस ने दो लोगों की जिंदगी ले ली है. जापान में शनिवार को 14 नए मामलों की पुष्टि के साथ यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह वायरस टोक्यो ओलिंपिक पर संकट खड़ा कर सकता है.

आयोजकों ने पहले ही कई ट्रेनिंग सेशन टाल दिए हैं. कोरोना वायरस से इटली में दो लोगों की मौत के बाद शनिवार को उत्तरी इटली के करीब 12 शहरों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. इस संक्रामक बीमारी के चलते लोम्बार्डी और वेनेतो में स्थानीय अधिकारियों को स्कूल, औद्योगिक प्रतिष्ठान, रेस्त्रां बंद करने पड़े, खेल प्रतियोगिताएं और जन सभाएं रद्द करनी पड़ी.

इटली की व्यापारिक राजधानी मिलान के मेयर ने सरकारी कार्यालय बंद करने का आदेश दिया है. इटली में वायरस की जांच में पॉजीटिव पाए गए 54 लोगों के संपर्क में आए सैकड़ों निवासियों और कर्मचारियों को उनकी जांच के नतीजे आने तक अलग स्थान पर रखा गया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉक्टर के मामा को मार दी गोली

Next Post

तानाशाही की हद पार, छात्रा ने की आत्महत्या

Next Post
तानाशाही की हद पार, छात्रा ने की आत्महत्या

तानाशाही की हद पार, छात्रा ने की आत्महत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d