रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोत्तरी हो रही है. सोमवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 42 नये कोविड-19 मरीजों की पहचान हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2140 पहुंच गयी है. राज्य में अब तक 1469 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके है, वहीं सिर्फ 660 एक्टिव मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है.
स्वास्थ्य विभाग द्वारा रात दस बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को 42 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई, जबकि विभिन्न जिलों से 63 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गये.

