रांची: झारखंड में शनिवार को कोरोना संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो गयी. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 310 हो गयी. शनिवार को राज्य में 872 नये संक्रमित मिले, इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 29103 हो गयी है.

