BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को लगाए गए कोरोना का टीका

by bnnbharat.com
February 11, 2021
in समाचार
कोरोना टीका: जानें कितना होगा असर और उसकी कीमत…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत में 26 दिनों में 70 लाख से अधिक लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए. इसके साथ ही भारत इतने कम दिनों में टीकाकरण के इस आंकड़े तक पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. जबकि इस आंकड़े तक पहुंचने में अमेरिका को 27 दिन और ब्रिटेन को 48 दिन लग गए थे.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है. मंत्रालय के अनुसार, 11 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश भर में जारी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत 70 लाख से अधिक लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं.

मंत्रालय ने कहा कि अब तक कुल 70,17,114 लोगों को टीके लगाए गए हैं, जिनमें 57,05,228 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं और 13,11,886 अग्रिम मोर्चे के कर्मी शामिल हैं. अब तक कुल 1,43,056 सत्र आयोजित किए गए हैं. मंत्रालय ने कहा कि 10 फरवरी को 8,308 सत्रों में 4,05,349 लाभार्थियों (94,890 स्वास्थ्य कर्मी और 3,10,459 अग्रिम मोर्चो के कर्मी) को टीके लगाए गए.

बयान में कहा गया, ‘हर दिन टीका लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है.” मंत्रालय ने कहा, ‘तेरह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के 65 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को टीका लग चुका है. बिहार में सबसे अधिक 79 प्रतिशत पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए हैं.’

बयान में कहा गया कि अब तक सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 40 प्रतिशत से कम पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगा है. पुडुचेरी में सबसे कम 17.5 फीसदी कर्मियों को ही अब तक टीका लगा है. मंत्रालय ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमण से किसी की मौत नहीं हुई है.

ऐसे राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में तेलंगाना, गुजरात, असम, हरियाणा, ओडिशा, उत्तराखंड, मेघालय, नगालैंड, लक्षद्वीप, लद्दाख, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश और दमन-दीव और दादर एवं नगर हवेली शामिल हैं. देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,42,562 है, जो देश के कुल मामलों का केवल 1.31 प्रतिशत है.

मंत्रालय ने रेखांकित किया, ‘प्रति दस लाख जनसंख्या पर भारत के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 104 है, जो दुनिया में सबसे कम है.’ देश में एक दिन में कोविड-19 के 12,923 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,08,71,294 हो गए, जिनमें से 1,05,73,372 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से 108 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,55,360 हो गई. आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,05,73,372 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही संक्रमितों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.26 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.43 प्रतिशत है. देश में अभी 1,42,562 लोगों का इलाज चल रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपहृत युवक का म‍िला शव, दोस्त ने ही ली जान, 3 गिरफ्तार

Next Post

हिमा दास को बनाया जाएगा DSP

Next Post
हिमा दास को बनाया जाएगा DSP

हिमा दास को बनाया जाएगा DSP

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d