गोड्डा(पथरगामा): कोरोना वायरस से बचाव को लेकर जिला से आए आदेश पर प्रखंड और अंचल कार्यालय में बायोमेट्रिक पद्धति से सरकारी कर्मियों द्वारा बनाए जाने वाली उपस्थिति प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है. परंतु आधार कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया चालू है. आधार कार्ड बनवाने के लिए भीड़ जमा रहता है.
आधार कार्ड बनवाने की प्रक्रिया बायोमेट्रिक पद्धति के द्वारा ही किया जाता है.ऐसे में आज लोग आपस में यह बात करते नजर आ रहे थे कि सरकारी कर्मियों की उपस्थिति बंद करा देने तथा आधार कार्ड बनाना चालू रखने वाले आदेश से कोरोना वायरस से कितना बचाव हो पाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद ने बताया कि हमें बायोमैट्रिक अटेंडेंस बनवाने हेतु मना किया गया है.
जबकि आधार कार्ड के लिए कोई निर्देश नहीं आया है. अगर ऊपर से बंद करने का आदेश आएगा तो उसे भी बंद कर दिया जाएगा।

