BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- झारखंड में कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं, निरसा में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- झारखंड में कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं, निरसा में मिला कोरोना का संदिग्ध मरीज
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा है कि कोरोना वायरस का हालांकि झारखंड में प्रभाव नहीं है, लेकिन इसको लेकर पूरी सतर्कता बरती जाएगी.

Mci के गाइडलाइन्स का पालन किया जाएगा. हमलोग पूरी सतर्कता बरतेंगे, हाथ नहीं मिलाएंगे अन्य सावधानियां भी बरतेंगे. रिम्स निदेशक से इस संबंध में मुलाकात कर जरूरी चीजें की जाएंगी.

इधर धनबाद के निरसा में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज की पहचान की गई है. 22 वर्षीय इस युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं. युवक चीन से लौटा है. चीन के ग्वांगचाऊ शहर में मोबाइल कंपनी में मेनुफैक्चर का ट्रेनी था.

Also Read This:-कोरोना वायरस का काल है जावित्री, सदियों से हवन में होता आया है प्रयोग

चीन में कोरोना फैलने के बाद वापस धनबाद लौटा है. लगभग सात दिन से सर्दी, खांसी, सांस लेने में परेशानी और बुखार से पीड़ित है. उसपर दवा असर नहीं कर रही है. एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) राज्य मुख्यालय के नाम युवक को एक पत्र भी दिया गया है, जिसे वह साथ लेकर जाएगा.

चीन में कोरोना फैलने के बाद युवक 17 दिन पहले 16 फरवरी को भारत आया था. नई दिल्ली हवाईअड्डे से 18 फरवरी को निरसा अपने घर पहुंचा था.

सरकार के निर्देशानुसार उसे स्वास्थ्य विभाग ने 20 दिन के हाउस सर्विलांस पर रखा था. आईडीएसपी उसकी निगरानी कर रही थी. एक सप्ताह पहले युवक को सर्दी, खांसी, सांस लेने में परेशानी और बुखार होने लगा. इलाज के लिए दवाएं दी गईं, जो उसपर असर नहीं कर रही.

अधिकारियों के अनुसार, युवक में कोरोना के लक्षण मिले हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

Next Post

अमेरिका में आया तूफान, 19 लोगों की मौत

Next Post
अमेरिका में आया तूफान, 19 लोगों की मौत

अमेरिका में आया तूफान, 19 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d