BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस: एहतियात के तौर पर दलाईलामा से मिलने की अब किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं

by bnnbharat.com
February 1, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस: एहतियात के तौर पर दलाईलामा से मिलने की अब किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं
Share on FacebookShare on Twitter

धर्मशाला :  बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा चीन समेत दुनिया भर में जानलेवा कोरोना वायरस से हो रही मौतों के बाद  किसी से नहीं मिलेंगे. दलाईलामा दफ्तर ने एहतियात के तौर पर धर्मगुरु के सभी आगामी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. इसकी सूचना एक पत्र जारी करके कर दी है. धर्मगुरु के कार्यक्रमों पर रोक कब तक रहेगी, दलाईलामा दफ्तर ने अभी तक इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं की है. इसके बाद दलाईलामा मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर लंबे समय के लिए मेडिटेशन पर चले गए हैं. दलाईलामा से मिलने की अब किसी भी व्यक्ति को इजाजत नहीं होगी.

जारी पत्र के अनुसार धर्मगुरु दलाईलामा अब कोई भी पब्लिक मीटिंग और मुलाकात नहीं करेंगे. दलाईलामा कुछ दिन पहले ही दूसरे राज्यों के दौरे से मैक्लोडगंज स्थित अपने निवास पर लौटे हैं. दलाईलामा दफ्तर के निजी सचिव तेंजिन टाकला ने धर्मगुरु के सभी कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि दुनिया भर में कोरोना वायरस के फैलने के चलते एहतियातन तौर पर यह कदम उठाया गया है.

टाकला ने कहा कि हालात देखकर ही उनसे मिलने का निर्णय लिया जाएगा. दलाईलामा दफ्तर में अब आम लोगों की ओर से दलाईलामा से मिलने और उनकी टीचिंग सुनने के लिए आ रहे अनुरोध स्वीकार करना बंद कर दिए गए हैं. चीन से आने वाले अनुयायियों से मिलने का नियमित शेड्यूल स्थगित कर दिया गया है. दलाईलामा सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अपने अनुयायियों को टीचिंग देने के साथ जनता से मिलते थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पति को नहीं दिए मोबाइल खरीदने के लिए पैसे, हत्या

Next Post

बजट में गरीबों का रखा गया है खास ख्याल: संजय कुमार जयसवाल

Next Post
बजट में गरीबों का रखा गया है खास ख्याल: संजय कुमार जयसवाल

बजट में गरीबों का रखा गया है खास ख्याल: संजय कुमार जयसवाल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d