BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

हवा में मौजूद कोरोना वायरस की 15 मिनट में होगी छुट्टी: MNIT

by bnnbharat.com
July 6, 2020
in Uncategorized
हवा में मौजूद कोरोना वायरस की 15 मिनट में होगी छुट्टी: MNIT

हवा में मौजूद कोरोना वायरस की 15 मिनट में होगी छुट्टी: MNIT

Share on FacebookShare on Twitter

जयपुर: नोवेल कोविड-19 यानी कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर के सैकड़ों वैज्ञानिकों ने एक नया दावा किया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह वायरस एयरबोर्न यानी हवा में फैलने वाला वायरस है. 32 देशों के 239 साइंटिस्ट्स ने अपनी इस रिसर्च के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से इस वायरस को लेकर की गई सिफारिशों में संशोधन करने को कहा है. हालांकि पहले भी इस वायरस के हवा के जरिए फैलने पर कई बहस हो चुकी हैं.

इस बीच हवा में मौजूद कोरोना वायरस के प्रभाव को कम करने के लिए जयपुर के मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MNIT) के स्टार्टअप ने यूवी (अल्ट्रा वॉयलेट) टावर का निर्माण किया है. इस टावर को लेकर संस्थान का दावा है कि यह हवा में मौजूद वायरस का बिना केमिकल के 20 मिनट में खत्म कर देगा. एमएनआईटी के स्टार्टअप ‘ऋषि अगस्त्य टेक्नोलॉजी’ की टीम ने इस टावर को ‘शुद्धि’ नाम दिया है. इसमें 6 लैंप से 30 वाट की नियत वेवलेंथ की पराबैंगनी किरणें निकलती हैं, जो जर्म, बैक्टीरिया, वायरस को खत्म कर सकती हैं.

मोबाइल से होगा ऑपरेट

यूवी टावर कमरे, ऑपेरशन थियेटर, कोविड वार्ड के साथ ही किसी कोच, बस, पब्लिक टॉयलेट को भी संक्रमण मुक्त करने की क्षमता रखता है. इसमें लगे लैम्प से निकलने वाली अल्ट्रा वायलेट किरणें बंद एरिया में फैलकर वायरस को खत्म करती हैं. हालांकि ये किरणें खतरनाक होती हैं, इसलिए व्यक्ति इस टावर को 50 फ़ीट दूर से ब्लूटूथ के ज़रिए मोबाइल से ऑन ऑफ कर सकता है. डीआरडीओ भी ऐसा टावर तैयार कर चुका है. लेकिन एमएनआईटी में टीम इसे रोबोट की तरह मूव कराने पर रिसर्च कर रही है.

पहले इसी टीम ने यूवी बॉक्स तैयार किए थे, जो कुछ ही सेकंड में चाबी, मोबाइल, पर्स, चश्मा, मास्क, सर्जिकल आइटम आदि को सेनेटाइज करते हैं. एक प्राइवेट लैब की टेस्ट में 45 सेकंड में फाइल और 1 मिनट में मास्क को सेनेटाइज किया गया.

टीम में एमएनआईटी के डायरेक्टर प्रो. उदय कुमार यारागट्टी और इन्क्यूबेशन सेंटर के हैड प्रो. ज्योतिर्मय माथुर के निर्देशन में प्रोजेक्ट के मेंटर डॉ. अरुण वर्मा के साथ स्टार्टअप के हितेश पाठक, जितेश त्रिवेदी, जनार्दन, कीर्ति मथुरिया शामिल हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नहीं हो रहा पुलिया का निर्माण विद्युत का पोल बना सहारा

Next Post

जानवरों के अंगों का व्यापर करने वाले तीन आरोप‍ी गिरफ्तार

Next Post
जानवरों के अंगों का व्यापर करने वाले तीन आरोप‍ी गिरफ्तार

जानवरों के अंगों का व्यापर करने वाले तीन आरोप‍ी गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d