BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना वायरस ने बरपाया कहर: गूगल I/O Event 2020 हुआ रद्द

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
कोरोना वायरस ने बरपाया कहर: गूगल I/O Event 2020 हुआ रद्द
Share on FacebookShare on Twitter

कोरोना वायरस से अब तक 3,000 लोग अपनी जान गवा चुके हैं और 89,000 से ज्यादा लोग इस वायरस से प्रभावित हैं. इसके कहर को देखते हुए दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी गूगल (Google) ने अपना सबसे बड़ा कार्यक्रम I/O Event 2020 रद्द कर दिया है. आपको बता दें कि इस कार्यक्रम को मार्च में आयोजित किया जाना था, जिसमें दुनिया भर के लाखों इंजीनियर्स और डेवलपर्स हिस्सा लेने वाले थे. इससे पहले भी कोरोना वायरस की वजह से मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस और फेसबुक एफ8 कॉफ्रेंस जैसे बड़े कार्यक्रम रद्द हो चुके हैं.

गूगल I/O Event 2020 हुआ रद्द

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए गूगल ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया है. गूगल ने कहा है कि हम इस वायरस से अपने लोगों की सुरक्षा करना चाहते हैं. हम बहुत दुखी है कि हमें इस कार्यक्रम को रद्द करना पड़ा है.

GDC 2020 कार्यक्रम भी हुआ था रद्द

जीडीसी 2020 इवेंट को कोरोना वायरस की वजह से रद्द कर दिया गया था. इस कार्यक्रम में दुनिया की दिग्गज गेमिंग कंपनियां हिस्सा लेने वाली थी. साथ ही कई सारे नए गेम ग्लोबल लेवल पर लॉन्च किए जाने वाले थे. वहीं, इवेंट के आयोजकों का कहना था कि हम बहुत दुखी है कि यह इवेंट रद्द हो गया है. हम इस वायरस को फैलने नहीं देना चाहते हैं, इसलिए हमने इस इवेंट को रद्द किया.
Also Read This:-कोरोना वायरस का काल है जावित्री, सदियों से हवन में होता आया है प्रयोग

Facebook F8 Conference

कोरोना वायरस की वजह से ही दुनिया का सबसे बड़ा टेक्नोलॉजी शो मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2020 रद्द हुआ. इसके बाद एक-एक करके कई सारे टेक इवेंट रद्द हुए, वहीं फेसबकु का सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 भी कोरोना वायरस के का कारण रद्द हो गया था. फेसबुक ने कहा था कि कोरोना वायरस के एहतियातन एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 को रद्द किया जाता है. पिछले साल आयोजित फेसबुक के F8 कॉन्फ्रेंस में करीब 5,000 लोग शामिल हुए थे जो कि 5-6 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ था. कंपनी ने कहा है कि इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा और वीडियो जारी किया जाएगा. फेसबुक ने इस बात की भी पुष्टि हुई कि कोरोना वायरस की वजह से चीन के बिजनेस ट्रिप पर भी रोक लगा दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कांग्रेस में इतने गुट हैं कि आपस में ही मारा-मारी मची है: शिवराज सिंह

Next Post

निर्भया मामला: HC ने दोषियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच से किया इंकार

Next Post
निर्भया मामला: HC ने दोषियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच से किया इंकार

निर्भया मामला: HC ने दोषियों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच से किया इंकार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d