BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोरोना का कहर: संक्रमित मरीज की मौत, सील किया गया मृतक के गांव जाने का रास्ता

by bnnbharat.com
March 9, 2020
in समाचार
कोरोना का कहर: संक्रमित मरीज की मौत, सील किया गया मृतक के गांव जाने का रास्ता
Share on FacebookShare on Twitter

जम्मू:  कोरोना वायरस ने सभी जगह अपना कहर बरपा रखा है. कईयों ने अपनी जान गवां दी है . केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में कोरोना वायरस से दो मरीजों के संक्रमित पाए जाने के एक दिन बाद एक संदिग्ध अली मोहम्मद की (73) की मौत एनएनएम अस्पताल लेह में हो गई. इस मरीज के सैंपल जांच के लिए पुणे भेजे गए है. मृतक ईरान से 26 फरवरी को लौटे उसी दल का हिस्सा था जिसके दो सदस्य पहले से संक्रमित पाए गए हैं और उनका उपचार लेह अस्पताल में चल रहा है. इस बीच जिला प्रशासन ने अली मोहम्मद के गांव चुचोट की ओर जाने वाले सभी रास्तों को  सील कर दिया है. अब उनके परिवार और अन्य ग्रामीणों का परीक्षण किया जा रहा है.

सरकारी सूत्रों ने बताया कि लेह के स्थानीय सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत 65 और 75 साल के दोनों पीड़ितों की हालत स्थिर है. वहीं जम्मू में जीएमसी अस्पताल में रविवार को इटली से लौटे चार लोगों की स्क्रीनिंग की गई. इसबीच यहां भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीज हाई वायरल से पीड़ित बताए गए हैं.

पुणे से उनकी रिपोर्ट मिलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा हैं. रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो पाएगा कि वहकोरोना वायरस से संक्रमित हैं या नहीं. दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. दोनों हाल ही में दक्षिण कोरिया और ईरान से लौटे थे. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने इस दौरान दोनों संदिग्धों के संपर्क में आने वाले लोगों की सूची बनाकर उनकी स्क्रीनिंग भी शुरू कर दी हैं. संदिग्ध मरीजों के जीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए रखे जाने को देखते हुए अस्पताल व इसके आसपास रहने वाले लोग तमाम तरह की एहतियात बरत रहे हैं.

जीएमसी अस्पताल में भर्ती कोरोना वायरस के दो संदिग्ध मरीजों की पुणे से मिलने वाली जांच रिपोर्ट के बेसब्री से इंतजार के बीच जम्मू से रविवार को एक ओर कोरोना वायरस के एक ओर संदिग्ध मरीज के सैंपलों को पुणे में जांच के लिए भेजा गया हैं. जम्मू से अब तक 15 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं. इनमें से नौ सैंपलों की जांच निगेटिव रही हैं. पांच सैंपलों की जांच रिपोर्ट मिलना बाकी हैं और एक सैंपल को खारिज किया जा चुका हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पोषण पखवाड़ा का हुआ शुभारंभ, 22 मार्च तक होंगे कई कार्यक्रम

Next Post

बनारस के घाट पर लगी ‘अदालत’, निर्भया के दोषियों के पुतलों को दी गई फांसी

Next Post
बनारस के घाट पर लगी ‘अदालत’, निर्भया के दोषियों के पुतलों को दी गई फांसी

बनारस के घाट पर लगी 'अदालत', निर्भया के दोषियों के पुतलों को दी गई फांसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d