नई दिल्ली: पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है. दुनियाभर में वायरस के कारण 15,000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है. वहीं संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख के आंकड़ा को पार कर चुकी है.
Also Read This: स्वास्थ्य मंत्री ने दिया विधायक निधि से 25 लाख रुपये
भारत में संक्रमित मामलों की संख्या 606 हो गई है, जबकि इस महामारी से 12 लोगों की मौत भी हुई है. कोरोना वायरस को देखते हुए आज से देश में 21 दिनों तक लॉकडाउन है. इस दौरान जरूरत की चीजें मिलती रहेंगी, जिसके लिए तमाम राज्य सरकारें सारे इंतजाम करने में जुटी हैं.
Also Read This: सीमाओं को सील कर हर आने-जाने वालों की सघन जांच शुरू

