BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रांची में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए निगम में उमड़ी भीड़, 1 अप्रैल से एक फीसदी लगेगा जुर्माना

by bnnbharat.com
March 31, 2021
in समाचार
रांची में होल्डिंग टैक्स जमा करने के लिए निगम में उमड़ी भीड़, 1 अप्रैल से एक फीसदी लगेगा जुर्माना
Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः राजधानी रांची में स्थित घरों का होल्डिंग टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि बुधवार को है. क्योंकि वित्तीय वर्ष 2020-21 की समाप्ति भी आज हो रही है. इसे देखते हुए रांची नगर निगम में होल्डिंग टैक्स जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह 10 बजे काउंटर खुलने के बाद से ही उपभोक्ता लाइन में लग गए. अपने घरों के टैक्स का भुगतान कर रहे हैं. हालांकि कई लोगों के बिल में समस्या आ रही है, जितना टैक्स उनका बकाया था उससे अधिक पैसे की मांग की जा रही है. इसे लेकर लोगों में नाराजगी भी है.

दूसरी ओर नगर निगम का होल्डिंग टैक्स ऑनलाइन पोर्टल के काम नहीं करने की वजह से लोगों में गुस्सा है. क्योंकि ऑनलाइन पेमेंट होने पर पांच फीसदी की छूट मिल रही थी. हरमू रोड से होल्डिंग टैक्स का पेमेंट करने आए शांतनु कुमार ने बताया कि उन्हें 16,000 टैक्स भरना था. पिछले 4 दिनों से वे ऑनलाइन पेमेंट करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन भुगतान नहीं हो रहा.

इसकी सूचना निगम में भी दी गई फिर भी ऑनलाइन पेमेंट में आई गड़बड़ी दूर नहीं की गई है. ऐसे में उन्हें 5 फीसदी की छूट का भी लाभ नहीं मिल रहा है. साथ ही पिछले 1 घंटे से लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. इधर, निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि 31 मार्च अंतिम तिथि थी. 1 अप्रैल से होल्डिंग टैक्स देने पर एक फीसदी का जुर्माना भी वसूला जाएगा.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोरोना के बीच इकॉनमी में सुधार पर वर्ल्ड बैंक ने की भारत की तारीफ

Next Post

कोर्ट ने SIMI के 12 सदस्यों को सुनाई सजा

Next Post
कोर्ट ने SIMI के 12 सदस्यों को सुनाई सजा

कोर्ट ने SIMI के 12 सदस्यों को सुनाई सजा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d