BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दंपती समेत दुधमुही बच्चे की बेरहमी से हत्या, दो बच्चे भी घायल

by bnnbharat.com
November 25, 2019
in Uncategorized
दंपती समेत दुधमुही बच्चे की बेरहमी से हत्या, दो बच्चे भी घायल

दंपती समेत दुधमुही बच्चे की बेरहमी से हत्या, दो बच्चे भी घायल

Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक घर में दंपती और मासूम का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. घर में तीन शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई.

पुलिस के अनुसार, जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव की यह घटना है, जहां मरने वाले तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं. स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में रविवार की देर रात घर में इरफान (35), पत्नी सादिया (32) अपने तीन बच्चों के साथ सो रहे थे. देर रात किसी ने इरफान, उसकी पत्नी के साथ दो साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी.

ग्रामीणों का कहना है कि रात में सोते समय बदमाशों ने दंपती और उसके मासूम बेटे की हत्या की है. वहीं रात में ही बदमाशों के हमले में दो अन्य बच्चे बेटी आसरा (10) और पुत्र अयान (4) घायल हो गए. लोगों ने बताया कि जब सोमवार सुबह वह घर के अंदर गए तो देखा कि सभी सामान बिखरा हुआ था. जानकारी होते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

एसपी ने बताया कि ये सभी लोग गांव से बाहर ट्यूबल पर रहकर रखवाली किया करते थे. महिला के शरीर पर वस्त्र नहीं है और सिर पर चोट के निशान हैं. उन्होंने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला यौन अपराध से प्रेरित लग रहा है. मामले में कार्यवाही की जा रही है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लाशों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड और फारेंसिक टीम जांच में जुटी है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

नक्सलवाद की समस्या इसलिए भी बेकाबू हुई क्योंकि पहले झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता थी: पीएम मोदी

Next Post

चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, छापेमारी जारी

Next Post
चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, छापेमारी जारी

चलती कार में नाबालिग से गैंगरेप, छापेमारी जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d