जमशेदपुर: दिग बिन्दु आशीर्वाद मानव सेवा संस्थान के द्वारा टेल्को 26 नम्बर दुर्गा पूजा मैदान में रविवार से गौ ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. यज्ञ के पहले दिन का शुभारंभ कलश स्थापना के साथ हुआ.
महायज्ञ के आयोजनकर्ता राम कृष्ण दूबे के हाथों से पंडित अखिल पांडेय और पंडित सूरज ने पूजा करवायी जिसके बाद कथा वाचक गोविंद मठ से आए श्री श्री देवल ऋषि असितानन्दजी महाराज के मुख से कथा की शुरुआत हुई.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरयू राय ने उपस्थित होकर संध्या आरती की. मौके पर सैकड़ों भक्त गण मौजूद रहे.

