रांची: गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी आज 53 वर्ष के हो गए. उन्होंने अपना 53वां जन्मदिन गिरिडीह संसदीय क्षेत्र ,रामगढ़ एवं राज्य के विभिन्न स्थानों से आएं आजसू पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ आवासीय परिसर में मनाया.
रांची स्थित आवासीय परिसर में आजसू पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं ने उनके कुशल स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की ईश्वर से प्रार्थना की. कई लोगों ने लोगों ने उन्हें बुके देकर जन्मदिन की बधाई दी तो कई लोगों ने माला पहनाया और मिठाई भी खिलाई. इस क्रम में लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गई. बधाई देने वालों में मुकेश सिन्हा, ब्रजेश साहू उर्फ धीरेन, दीपक महतो, ओम प्रकाश महतो ,सुरेश महतो ,कुलदीप महतो, महादेव महतो, आकाश पटेल, मिथलेश कुमार, कमलेश महतो, किशुन महतो, विजय महतो, चंद्रिका कुमार, बबलू कुमार एवं राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे.