BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

रोड, सिवरेज और ड्रेनेज का एकीकृत डीपीआर बनाएं, बार बार सड़क काटने की नौबत न आएः सचिव

by bnnbharat.com
December 6, 2019
in Uncategorized
रोड, सिवरेज और ड्रेनेज का एकीकृत डीपीआर बनाएं, बार बार सड़क काटने की नौबत न आएः सचिव

रोड, सिवरेज और ड्रेनेज का एकीकृत डीपीआर बनाएं, बार बार सड़क काटने की नौबत न आएः सचिव

Share on FacebookShare on Twitter
  • जलापूर्ति योजनाओं की समस्या स्थल पर शिविर लगाकर करें समाधान 

रांचीः जुडको द्वारा विभिन्न शहरों में क्रियान्वित करायी जा रही परियोजनाओं का डीपीआर एकीकृत रूप से बनाने का निर्देश दिया गया है। शुक्रवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अजय कुमार सिंह शहरी पेयजलापूर्ति से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने जुडको के अभियंताओं से कहा कि समय और राशि का सदुपयोग करने के लिए सड़क, सिवरेज और ड्रेनेज निर्माण से संबंधित विस्तृत कार्य प्रतिवेदन( डीपीआर) एकीकृत रूप से बनायी जाये। इससे बार बार सड़क काटने की झंझट से छुटकारा मिल जायेगा। लोगों को परेशानी भी नहीं होगी।

जहां वोटिंग हो चुकी है वहां समाधान शिविर लगाएं

सचिव ने निर्देश दिया कि जहां जहां मतदान कार्य संपन्न हो गया है वहां की पेयजलापूर्ति परियोजनाओं की समस्याओं का समाधान, शिविर लगा कर किया जाये। आदित्यपुर, गढ़वा, चतरा सहित कई अन्य जिलों की परियोजनाएं इसमें शामिल है। सचिव ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी परियोजना में निर्घारित समय वृद्धि की अवधि से अवधि विस्तार नहीं दिया जायेगा। समय अवधि में वृद्धि आर्थिक जुर्माने के साथ ही की जायेगी।

चकुलिया जलापूर्ति योजना का काम लगभग पूरा

बैठक में सचिव को बताया गया कि चकुलिया जलापूर्ति योजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। जनवरी तक पेयजलापूर्ति चालू कर दी जायेगी। साथ ही लातेहार एवं गिरिडीह पेयजलापूर्ति योजना भी फरवरी माह तक शुरू हो जाने की संभावना व्यक्त की गयी। रांची,  धनबाद और देवघर की परियोजनाओं के संबंध में अभी से अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करने की कार्रवाई शुरू करने का निर्देश सचिव ने दिया। सचिव ने कहा कि जो संवेदक कंपनिया काम नहीं कर रही हो उन्हें डिबार किया जाये। शहरी नदियों के किनारे फरवरी माह में वृक्षारोपण एवं पौध रोपण का भी निर्देश दिया गया। बैठक में परियोजना निदेशक प्रशासन धर्मदेव मिश्र , परियोजना निदेशक तकनीकी रमेश कुमार , महाप्रबंधक एस सेन गुप्ता, महाप्रबंधक यमुना राम , उप परियोजना प्रबंधक आलोक मंडल एवं परियोजना प्रबंधक अनिल मंडल और विनय कुमार सहित कइ उप परियोजना प्रंधक शामिल थे

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा का लॉलीपॉप में आएंगे तो 5 साल फिर भुगतना होगा: शत्रुघन सिन्हा

Next Post

दुमका में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद

Next Post
दुमका में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद

दुमका में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में गोली-बारूद बरामद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d