BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपराधिक गिरोह का सरगना हथियार के साथ गिरफ्तार

by bnnbharat.com
June 15, 2020
in समाचार
आपराधिक गिरोह का सरगना हथियार के साथ गिरफ्तार
Share on FacebookShare on Twitter
  • नवनिर्माण सेना उर्फ बाबा गिरोह नामक आपराधिक संगठन का था सरगना

रांची/चतरा: झारखंड पुलिस को चतरा जिले में सक्रिय अपराधिक गिरोह और उसके अपराधियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है. चतरा के पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रतापपुर थाना पुलिस ने एक आपराधिक गिरोह नवनिर्माण सेना उर्फ बाबा गिरोह के सरगना अशोक महतो को हथियार आदि के साथ गिरफ्तार किया है. अपराधी की गिरफ्तारी प्रतापपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव से हुई है.

कार्बाइन समेत कई हथियार बरामद

गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने कार्बाइन नुमा दो देशी कट्टा, एक मिक्स राउंड रिवाल्वर, सात जिंदा कारतूस, प्लैक पल्सर बाईक, चितकबरा पाउच, गिरोह का हस्तलिखित पर्चा और विभिन्न कंपनियों के चार मोबाईल फोन जब्त किये है.

राजस्थान में हत्या मामले में 11 वर्ष सजा काट चुका है

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक ने रविवार देर शाम पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार अपराधी विगत तीस वर्षों से अपराध की दुनिया मे सक्रिय है. वह राजस्थान में भी हत्या के एक मामले में 11 वर्ष की सजा काट चुका है.

उन्होंने बताया कि लंबे समय तक प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सली संगठन में सक्रिय अशोक वर्तमान में अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर संगठन को छोड़कर नवनिर्माण सेना उर्फ बाबा गिरोह नामक आपराधिक गिरोह बनाकर झारखंड-बिहार सिमा क्षेत्र में लगातार लूट, हत्या, डकैती, मारपीट, बैंक डकैती व आगजनी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरोह में सक्रिय अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी को ले अभियान चलाया जा रहा है. अपराधी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी पीसी सिन्हा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान हुई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

आत्महत्या किसी भी समस्या का समाधान नहीं: राजीव रंजन राजू

Next Post

रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर दिनदहाड़े डाका, परिवार को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

Next Post
रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर दिनदहाड़े डाका, परिवार को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

रिटायर्ड सचिवालय कर्मी के घर दिनदहाड़े डाका, परिवार को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d