लातेहार: आंतरिक सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ 11 बटालियन हमेशा ही सुरक्षा मामलों के अलावा सामाजिक सरोकार में भी बढ़-चढ़कर भाग लेती आई है चाहे कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को ड्राइवरिंग सिखाना, महिलाओं को सिलाई कटाई बुनाई सिखाना, विद्यार्थियों के कुशल शिक्षा हेतु लाइब्रेरी की स्थापना करना खेल की भावना जागृत करने हेतु फुटबॉल मैच का आयोजन करना एवं शिक्षा संबंधित सामान देना इत्यादि शामिल रहा है. साथ ही किसानों को बेहतर खेती के गुण सिखाने हेतु किसान दिवस पर किसान मेला एवं उनके बीच बीज वितरण कर उन्नत खेती करने हेतु प्रेरित करने में अग्रणी भूमिका निभाई है.
इसी क्रम में आज आज कमांडेंट विनय कुमार त्रिपाठी के निर्देशानुसार एवं द्वितीय कमान अधिकारी पी. खरमुजाई एवं अश्वनी परमार की उपस्थिति में हेरहंज ब्लॉक के डोरी, पोंडरा, हेसातू, ग्रामीणों के बीच कंबल ट्रांजिस्टर एवं खेती के बीज का वितरण किया गया.
इस मौके पर उपस्थित द्वितीय कमान अधिकारी अश्वनी परमार ने यह कहा कि सीआरपीएफ हमेशा से ही आम जनता के सहयोग में खड़ी रही है और समय-समय पर जो भी बन पड़ेगा वो करते ही रहेंगे.

