BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलिस ने पिंटू हत्या मामले का किया उद्भेदन

by bnnbharat.com
January 20, 2020
in समाचार
पुलिस ने पिंटू हत्या मामले का किया उद्भेदन

पुलिस ने पिंटू के हत्या के मामले का किया उद्भेदन

Share on FacebookShare on Twitter

मो0 अरबाज,

चतरा: सिमरिया पुलिस ने हफुआ गांव निवासी पिंटू राम हत्याकांड मामले का उद्भेदन किया. इस हत्याकांड में पत्नी ही पति की हत्यारी निकली. मृतक पिंटू राम की हत्या उसकी पत्नी सविता देवी ने ही की थी. सविता ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर ली है.

थाना प्रभारी लव कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच शादी के समय से ही हमेशा विवाद चल रहा था और दोनों के बीच संबंध ठीक नहीं थे. मृतक की पत्नी बार-बार अपने मायके भाग जाती थी. जिसके कारण दोनों के बीच हमेशा लड़ाई-झगड़ा और तनाव बना रहता था.

पिछले 16 जनवरी की रात 9 बजे मृतक पिंटू शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ मारपीट करने लगा. मारपीट के बीच मृतक टांगी उठा कर पत्नी पर वार करना चाहा किंतु इसके पूर्व पत्नी ने ही टांगी उठा ली और पति पर जोरदार वार कर दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा. फिर दोबारा उसने गर्दन पर टांगी चला दी. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी. फिर उसने उसका पैर पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाला और घर के बगल में स्थित चापाकल के पास फेक दी थी और जमीन में गिरा हुआ खून को कपड़ा से पोछ कर उसके ऊपर बोरा रख दी थी.

थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार टांगी व खून से लगा कपड़ा बरामद किया गया. पुलिस ने हत्यारी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

गौरतलब है कि सिमरिया थाना क्षेत्र के हफुआ निवासी पिंटू राम का शव पिछले 16 जनवरी को घर के बगल स्थित चापाकल के समीप पाया गया था, जिसकी चर्चा पूरे गांव में हो रही थी. जिसका उद्भेदन चार दिन के अंदर सिमरिया पुलिस ने कर दी.

प्रेस वार्ता में एसआई मो0 इलताफ, सोनिया सोय, शैलेश राय और महिला चौकीदार बसंती देवी उपस्थित थी.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीआरपीएफ 11वीं वाहिनी ने किया सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन

Next Post

CAA संबंधी पत्रक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण

Next Post
CAA संबंधी पत्रक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण

CAA संबंधी पत्रक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया वितरण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d