BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शोहदों की दबंगई, युवती को सरेराह किया अगवा, बेहोशी की हालत में घर के बाहर फेंका

by bnnbharat.com
February 2, 2021
in समाचार
घाटशिला: 13 साल की बच्ची 7 महीने की गर्भवती, गांव के ही युवक पर लगा रेप का आरोप
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद: शहर में शोहदों की दबंगई बढ़ती जा रही है. इससे युवतियों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. निचितपुर और मेमको मोड़ के बाद अब भूली में युवती को सरेराह अगवा करने की घटना हुई है. धैया से डांस क्लास कर लौट रही भूली की युवती को सी ब्लॉक के पास कार सवार युवकों ने सोमवार शाम अगवा कर लिया. उसके साथ बदतमीजी करते हुए बेरहमी से पिटाई भी की गई. पिटाई से बेहोश होने पर युवती को अपहरणकर्ता डी ब्लॉक में उसकी सहेली के घर के बाहर फेंक कर भाग निकले. बेहोशी की हालत में युवती को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. फिलहाल वह अर्धबेहोशी की हालत में है.

अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने घरवालों को बताया कि भूली के सी ब्लॉक मेन रोड पर ऑटो रिक्शा से उतरते ही दीपक वर्मा नाम का युवक उसके पास आ गया. दीपक वर्मा उसके घर के पास ही रहता है. उसने उसे घसीट कर अपनी अल्टो कार संख्या जेएच 10वी 0529 पर बिठाने की कोशिश की. विरोध करने पर उसके सिर पर मोबाइल से जोरदार प्रहार किया. पिता के कहने पर रात हो जाने के कारण युवती को लेने दो जाननेवाले युवक भी आए थे. युवती को जबरन कार में बिठाता देख जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की गई. उन्हें धमकी देकर अपहरणकर्ता युवती को गाड़ी में बिठाकर झारखंड मोड़ की ओर भाग निकले. लगभग 45 मिनट बाद के बाद वे युवती को डी ब्लॉक के पास छोड़कर भाग निकले.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेज रफ्तार का कहर: पीएसी के टेंट में घुसा ट्रक, 2 जवानों की मौके पर मौत

Next Post

नशे की तस्करी: BSF लिखे बक्सों से करोड़ों का गांजा बरामद

Next Post
नशे की तस्करी: BSF लिखे बक्सों से करोड़ों का गांजा बरामद

नशे की तस्करी: BSF लिखे बक्सों से करोड़ों का गांजा बरामद

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d