BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आपस में भिड़े CSF जवान, एक की मौत

by bnnbharat.com
February 3, 2020
in Uncategorized
आपस में भिड़े CSF जवान, एक की मौत

आपस में भिड़े CSF जवान, एक की मौत

Share on FacebookShare on Twitter

छत्तीसगढ़: सुरक्षा बल छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्सेज (सीएएफ) के तीन जवान आपस में भिड़ गए. विवाद इतना बढ़ा कि नौबत फायरिंग तक आ गई. घटना शनिवार की है जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बल के तीन जवानों ने एक-दूसरे के ऊपर ही गोली चला दी. इस गोलीबारी में घायल हुए एक जवान की दर्दनाक मौत हो गई है. बाकी के दोनों घायल जवानों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.

बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया, ‘बीजापुर में सीएएफ के तीन जवानों ने एक-दूसरे पर ही गोलीबारी कर दी. जिसके चलते ये जवान घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ बाद में यह जानकारी मिली कि इन तीन में से एक जवान की मौत हो गई है. बीते साल दिसंबर में छत्तीसगढ़ के बस्तर में ही पिछले साल आईटीबीपी की कडेनार स्थित 45वीं बटैलियन के कैंप में जवानों ने आपस में ही फायरिंग कर दी थी. इसमें छह जवानों की मौत हो गई थी जबकि दो जवान घायल हो गए थे.

आंकड़े बताते हैं कि साल 2016 से 2018 के बीच केंद्रीय सशस्‍त्र बलों (सीएपीएफ) के औसतन हर साल करीब 100 जवान या तो आपस में हुई गोलीबारी में मारे गए या उन्‍होंने आत्‍महत्‍या कर ली. वहीं दूसरी ओर अपनी ड्यूटी निभाते हुए हर साल औसतन 66 जवान शहीद होते हैं. बताया जाता है कि मानसिक तनाव की वजह से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बिना परमिशन धड़ल्ले से चल रहा है अवैध ईंट भट्ठों का कारोबार

Next Post

सड़क किनारे स्थित सूखे सिसम पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से

Next Post
सड़क किनारे स्थित सूखे सिसम पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से

सड़क किनारे स्थित सूखे सिसम पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d