रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि शताब्दियों तक करोड़ो भारतीयों के संघर्ष और तपस्या का परिणाम है अयोध्या में रामजन्म भूमि स्थल पर भब्य राममंदिर निर्माण का भूमि पूजन.
उन्होंने कहा कि अखिल ब्रह्मांड नायक भगवान राम भारत के कण कण में व्याप्त है. राम और भारत एक दूसरे के पर्याय हैं.राम के अस्तित्व के बिना भारत की कल्पना नही की जा सकती.
प्रकाश ने कहा भारत की सांस्कृतिक पहचान और चेतना है राम. प्रत्येक भारतीय का जीवन जन्म से मृत्यु तक राम से जुड़ा है.
कहा कि सत्य और न्याय राम के आदर्श है.इसलिये राम सबके प्रिय और सब राम के.
उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को इस ऐतिहासिक शुभ दिन के लिये प्रदेश भाजपा एवं झारखंड की जनता की ओर से आभार प्रकट करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी.