अमन राज,
गोड्डा: पथरगामा में शनिवार को शशि भूषण सिंह सत्येंद्र प्रसाद सिंह जनजातीय कॉलेज पथरगामा के कॉलेज अध्यक्ष अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंकित मिश्रा की अगुवाई में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक सहित 25 लोगों की एक टोली द्वारा फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली निकाली गई. साइकिल रैली का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य बसंत नारायण सिंह ने किया. साइकिल रैली 5 किलोमीटर की दूरी तय कर पथरगामा प्रखंड मुख्यालय पहुंचा.
साइकिल रैली में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राजू कमल,कॉलेज के एनएसएस पदाधिकारी डॉ शोभा कांत झा,प्रो नवलेश्वरी झा,प्रो शिव शंकर मिश्रा,प्रो बिपिन बिहारी सिंह,प्रो अख्तर हसनैन आजाद,प्रो प्रकाश मेहरा, विश्वजीत सिंह,गणेश कुमार,कॉलेज छात्रसंघ के उपाध्यक्ष शेखर झा,कुंदन पाल,सूरज झा,प्रीति कुमारी,त्रिलोचन पंडित,संतोष पांडे,अभिषेक दुबे,कुणाल झा,सीताराम दास आदि शामिल थे.