BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांटे के मुकाबले में डा शेरान और खालिक चैम्पियन बने

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

द्वितीय राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट

रांची:- रांची जीईएल चर्च शापिंग कॉम्पलेक्स में खेले जाने द्वितीय राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आज फाइनल के साथ समापन हुआ. फाइनल मैच आशा के अनुरूप बेहद रोमांचक हुआ.हालांकि तेज हवाओं ने खेल का रुख मोड़ना चाहा,लेकिन खिलाड़ियों के जज्बे और हौसले के सामने हवाओं ने ही घुटने टेक दिए.रविवार को फाइनल डा शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी का मुकाबला सुशांत और नफीस की जोड़ी से हुआ. तालियों की उत्साहवर्धन ध्वनि के साथ मैच आरम्भ हुआ. टॉस सुशांत ने जीता.मैच आरंभ होते ही सुशांत और नफीस की जोड़ी ने बढ़त बना लिया, लेकिन मैच में जबरदस्त वापसी करते हुए डा शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी की जोड़ी ने पहला सेट 21-17 से जीत लिया.दूसरे सेट में बेहद कांटे का मुकाबला देखने को मिला और सुशांत और नफीस की जोड़ी ने 21-19 से दूसरा सेट जीत कर स्कोर 1-1 से बराबरी पर ला दिया.अब सभी की नजरें तीसरे और निर्णायक सेट पर जा टिकी.तीसरे सेट में सुशांत और नफीस की जोड़ी ने शुरुआती बढ़त बनाया और स्कोर 11-10 से आगे ले गए,लेकिन नियमानुसार कोर्ट बदलते ही खेल भी बदल गया और और तीसरे सेट में डा शेरान अली और अब्दुल खालिक की जोड़ी ने मैच का रुख अपनी ओर मोड़ लिया और निर्णायक सेट 21-13 के अंतर से जीत कर द्वितीय राहत इंदौरी मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट अपने नाम कर लिया.पूरे मैच में कनीय सहयोगी होते हुए अब्दुल खालिक और नफीस अख्तर ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया.इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ता सुनील सहाय,बिरसा का गांडीव के प्रधान संपादक डा अमरकांत और पुर्व विधायक जयप्रकाश गुप्ता अंजुमन इस्लामिया रांची के उपाध्यक्ष मंजर इमाम मेहमान ए खास के तौर पर मौजूद थे. तीनों वक्ताओं ने मॉर्निंग ग्रूप के आयोजकों हलीम भाई,अकीलुर रहमान और मुस्तकीम आलम के इस प्रयास को सराहा और कहा कि इस आयोजन ने वर्तमान माहौल में साम्प्रदायिक सद्भाव की डोर को न केवल मजबूत किया, बल्कि राज्य में एक बेहतरीन मिसाल भी पेश किया जहाँ हर उम्र के खिलाड़ियों ने एक साथ खेलकर आदर्श प्रस्तुत किया.यह पहला आयोजन है जहां 18 साल से 68 साल तक के खिलाड़ियों ने एक ही समूह में खेलकर बंधनों को मुक्त कर दिया.इस अवसर पर समाजिक कार्यकर्ताओं में समी आजाद,एकराम कुरैशी, आफताब आलम,अब्दुल मन्नान,नफीसुल आबेदीन,जमाल अख्तर, मो नवाब,कलीम साहब,वारिस कुरैशी वगैरह समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद थे.फाइनल मैच का संचालन हसन सैफी,निशात पप्पू, मो एजाज,कफील खान,मो कमाल ,मजहर भाई वगैरह ने किया.विजेताओं को अतिथियों ने पुरस्कार से नवाजा.इमरान और सुफियान को राईजिंग स्टार ट्राफी प्रदान की गई और बेस्ट दर्शक का पुरस्कार इकराम कुरैशी को मिला,वहीं सर्वश्रेष्ठ अनुशासित जोड़ी का पुरस्कार मो शाहिद और अब्दुल रहमान को मिला.मैच शुरू होने के पूर्व अतिथियों सुनील सहाय,अमरकांत और जयप्रकाश गुप्ता को गुलदस्ता, शाल ओढ़ा कर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मॉर्डन ऑप्टिकल के संचालक नहाल अहमद ने विशेष रूप से हलीम भाई, अब्दुल मन्नान, नफीसुल आबेदीन और अकीलुर रहमान को क्लासिकल चश्मा देकर सम्मानित किया.मंच का संचालन हलीम भाई ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अकीलुर रहमान ने किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मातृभाषा बच्चे के लिए संस्कृति, संस्कार और संवेदना को अभिव्यक्त करने का सच्चा माध्यम -राज्यपाल

Next Post

छत्तीसगढ़ से अपह्रत 6वर्षीय बालक सकुशल मुक्त, तीन अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार

Next Post
आय से अधिक संपत्ति मामले में युवक गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ से अपह्रत 6वर्षीय बालक सकुशल मुक्त, तीन अपहरणकर्त्ता गिरफ्तार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d