रांची: डालसा ने पिस्का मोड़ के जत्रा मैदान स्थित अखरा पहुंचकर मजदूरों के साथ डालसा टीम की बैठक की. जिसमें स्थानीय मजदूरों को झालसा की तीनों योजनाओं ‘श्रमेव वदन्ते’, ‘मानवता’ और ‘कर्तव्य’ के बारे में बताया गया.
इससे उन्हें इसकी जानकारी मिली और लोग मजदूरों का निबंधन कार्ड भरने के लिए राजी हुए. झालसा के द्वारा चलाए जा रहे योजना ‘श्रमवे वदंते’ के तहत पीएलवी पार्वती देवी ने ‘श्रमवे वदंते’ के तहत लाभों का विस्तृत जानकारी दिया.
इस योजना के तहत लेबर कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, असंगठित मजदूरों का पंजीयन बनाने का तरीका बताया और इससे मिलने वाले विभिन्न लाभकारी सरकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया गया और किसी प्रकार की समस्या होने पर कहा गया कि पीएलवी एवं डालसा कार्यालय से संपर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं. उक्त कायक्रम में मजदूरों का निबंधन हेतु नियोजन फर्म भी भरा गया, इसके तहत असंगठित मजदूरों ने अपना निबंधन कराया, जिसके तहत उन्हें अनेक लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा पीएलवी ने वृद्धा पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना के बारे में विस्तृत से बताया जरूरतमंदों का फार्म भी भरा गया.

