BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

दरिंदगी: 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, 3 हिरासत में

by bnnbharat.com
October 9, 2020
in समाचार
नौकरी खोजने आई लड़की से गैंगरेप
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ दरिंदगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 13 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामना आया है. तीन युवकों पर पीड़िता के साथ रेप करने का आरोप लगा है.

मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने कहा कि तीनों आरोपी और पीड़िता एक ही मोहल्ले दादरी में रहते हैं और एक-दूसरे को जानते हैं.

गौतम बुद्ध नगर की डीसीपी (महिला सुरक्षा) वृंदा शुक्ला ने कहा कि यह घटना मंगलवार की है. लड़की की मां ने गुरुवार को पुलिस के पास पहुंचीं, जिसके बाद एफआईआर दर्ज की गई है और संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है.

डीसीपी ने कहा, “महिला के अनुसार, मोहल्ले में रहने वाले तीन लोगों ने बच्ची के साथ कथित रूप से रेप किया है. जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी लड़की को पहले से जानते थे और उन्होंने एक 12 साल के लड़के से लड़की को अपने घर पर ले जाने के लिए कहा था, जहां इस घटना को अंजाम दिया गया.”

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है और मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों के मुताबिक, आईपीसी की धारा 376डी (गैंग रेप) और POCSO अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है.

डीसीपी शुक्ला ने कहा कि गौतम बौद्ध नगर पुलिस पॉक्सो एक्ट से जुड़े सभी मामलों की जांच फास्ट ट्रैक रूट के जरिए सुनिश्चित करने की कोशिश कर रही है और यह इस मामले में भी सुनिश्चित किया जाएगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुंगेर विधानसभा से प्लूरल्स उम्मीदवार शालिनी कुमारी ने भरा नामांकन पर्चा

Next Post

जानें क्यों इरफान खान की कब्र को गुलाब के फूलों से सजाया गया

Next Post
जानें क्यों इरफान खान की कब्र को गुलाब के फूलों से सजाया गया

जानें क्यों इरफान खान की कब्र को गुलाब के फूलों से सजाया गया

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d