BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डीसी ने प्रोजेक्ट कम्पलीशन में देरी करने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स को शो-कॉज जारी करने का दिया निर्देश

by bnnbharat.com
September 3, 2020
in समाचार
डीसी ने प्रोजेक्ट कम्पलीशन में देरी करने वाले कॉन्ट्रैक्टर्स को शो-कॉज जारी करने का दिया निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में डीएमएफटी संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक

चालू योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश

रांची: गुरुवार को उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में डीएमएफटी संबंधी सभी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. आयोजित बैठक में उपायुक्त ने डीएमएफटी (डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड ट्रस्ट) से संबंधित संचालित योजनाओं की समीक्षा की. साथ ही, अधूरे पड़े प्रोजेक्ट जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.

आयोजित बैठक के दौरान डायरेक्टर डीआरडीए, रांची ने उपायुक्त को खलारी प्रखण्ड अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी दी. जिनका क्रियान्वयन डीएमएफटी फंड के तहत किया जा रहा है. उपायुक्त को बताया गया कि पूर्व में पारित घर-घर शौचालय योजना के लक्ष्य 2420 में से 2319 के लक्ष्य को पूरा लार लिया गया है.

जिस पर उपायुक्त छवि रंजन ने बाकी बचे सभी शौचालयों के निर्माण को अविलंब पूरा करवा कर सूचित करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों के रेनोवेशन को लेकर किए जा रहे कार्यों को भी जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त ने डीएमएफटी फंड के तहत तैयार करवाए जा रहे 07 स्वास्थ्य केन्द्रों में करवाये जा रहे कार्यों की जानकारी ली एवं बचे/अधूरे सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.

बैठक के दौरान उपायुक्त को यह जानकारी दी गयी कि कुछ ऐसे प्रोजेक्ट संचालित किए जा रहे हैं जिन्हें सितंबर माह के पहले हफ्ते में ही पूर्ण किया जाना था. जबकि उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है.

इस पर निर्देश देते हुए उपायुक्त छवि रंजन ने कहा, “संबंधित प्रोजेक्ट कॉन्ट्रेक्टर को काम पूरा करने में देरी की वजह संबंधी कारण बताओ नोटिस जारी करें. साथ ही, जवाब से मुझे अवगत कराएं.”

बैठक के अंत में उपायुक्त ने डीआरडीए डायरेक्टर को डीएमएफटी पीएमयू के साथ समन्वय स्थापित कर विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

5 सितंबर को TSUNSS मनायेगा संकल्प दिवस, ‘बदला लो- बदल डालो’ का संकल्प लेंगे शिक्षक

Next Post

पन्द्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की कल होगी बैठक

Next Post
पन्द्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की कल होगी बैठक

पन्द्रहवें वित्त आयोग की आर्थिक सलाहकार परिषद की कल होगी बैठक

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d