रांची:- दक्षिण मध्य रेलवे के काजीपेट – बल्हारशाह सेक्शन में कोलानुर – पोटकापल्ली स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी. जिसमें ट्रेन संख्या 07007 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 20अप्रैल को सिकंदराबाद से रद्द रहेगी. वहीं ट्रेन संख्या 07008 दरभंगा – सिकंदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 23मार्च को दरभंगा से रद्द रहेगी.