BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

डिविलियर्स ने 31 गेंदों में ठोका था शतक, आज भी हैवर्ल्ड रिकॉर्ड

by bnnbharat.com
February 17, 2020
in समाचार
डिविलियर्स ने 31 गेंदों में ठोका था शतक, आज भी हैवर्ल्ड रिकॉर्ड

डिविलियर्स ने 31 गेंदों में ठोका था शतक, आज भी हैवर्ल्ड रिकॉर्ड

Share on FacebookShare on Twitter

दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं. एबी डिविलियर्स जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन में एक बार फिर विराट कोहली के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते नजर आएंगे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने हाल ही में कहा था कि ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम में उनकी वापसी आईपीएल की फॉर्म पर निर्भर करेगी. एबी डिविलियर्स ने कहा था कि वह संन्यास लेने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करना चाहेंगे.

एबी डिविलियर्स ने 23 मई 2018 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था. 18 जनवरी 2015 को डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों में शतक जड़ दिया था जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है. आइए एक नजर डालते है डिविलियर्स की उपलब्धियों पर:

– टेस्ट क्रिकेट में उपलब्धि: डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 114 टेस्ट मैचों की 91 पारियों में 50.66 की औसत से 8765 रन बनाए हैं, जिसमें 22 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 278 है.

– वनडे क्रिकेट में उपलब्धि: डिविलियर्स ने 228 वनडे मैच खेले हैं, जिनमें 53.50 की औसत से 9,577 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम 25 शतक और 53 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में उनका सर्वाधिक स्कोर 176 रन है.

– टी-20 इंटरनेशनल में उपलब्धि: डिविलियर्स ने अपने देश के लिए 78 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं और 1672 रन बनाए हैं. टी-20 में उन्होंने 26.12 की औसत से रन बनाए हैं. खेल के सबसे छोटे प्रारूप में उनके नाम 10 अर्धशतक हैं और नाबाद 79 उनका सर्वोच्च स्कोर है.

– क्रिकेट वर्ल्ड कप में उपलब्धि: एबी डिविलियर्स का क्रिकेट वर्ल्ड कप में बेहद शानदार रिकॉर्ड है. उन्होंने वर्ल्ड कप में 23 वनडे मैच खेले हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप के इन 23 मैचों में 63.52 की औसत से 1207 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं. डिविलियर्स का वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 वर्ल्ड कप में 162 नॉट आउट सर्वोच्च वर्ल्ड कप स्कोर रहा है.

– सबसे तेज वनडे अर्धशतक: 18 जनवरी 2015 को डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 16 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वनडे में सबसे तेज फिफ्टी का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था.

– सबसे तेज वनडे शतक: 18 जनवरी 2015 को डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ जिस वनडे मैच में सबसे तेज फिफ्टी लगाई थी उसे उन्होंने शतक में बदल दिया. डिविलियर्स ने 31 गेंदों में शतक जड़ दिया जो आज भी वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

– सबसे तेज वनडे 150: डिविलियर्स ने 27 फरवरी 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ सिडनी में खेले गए वर्ल्ड कप मैच में सिर्फ 64 गेंदों पर 150 रन बना दिए, जो वनडे में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे तेज 150+ स्कोर है.

– एक ओवर में 34 रनः डिविलियर्स ने वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2015 में वर्ल्ड कप मैच के दौरान एक ओवर में 34 रन ठोक दिए. एक ओवर में सबसे ज्यादा 36 रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ही हर्शल गिब्स के नाम है, जिन्होंने 36 रन बनाए थे.

– वनडे में 200 से ज्यादा छक्के: एबी डीविलियर्स वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले अपने देश के पहले और दुनिया के छठे बल्लेबाज हैं. डिविलियर्स के नाम इस वक्त वनडे में 204 छक्के हैं.

– एबी डिविलियर्स

टेस्ट शतक – 22

वनडे शतक – 25

टी-20 इंटरनेशनल अर्धशतक – 10

टेस्ट विकेट – 2

वनडे विकेट – 7

टेस्ट कैच – 222

वनडे कैच – 176

टी-20 इंटरनेशनल कैच – 65

टेस्ट स्टंपिंग – 5

वनडे स्टंपिंग – 5

टी-20 इंटरनेशनल स्टंपिंग – 7

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तेलंगाना CAA विरोधी प्रस्ताव करेगा पारित

Next Post

विधानसभा चुनाव में CM का चेहरा भी हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने किया एलान

Next Post
विधानसभा चुनाव में CM का चेहरा भी हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने किया एलान

विधानसभा चुनाव में CM का चेहरा भी हो सकते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, पार्टी ने किया एलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d