BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तालाब से मिला युवक का शव, परिजन ने जताया हत्या की आशंका

by bnnbharat.com
November 16, 2020
in समाचार
गरामनाला से गायब लड़की का धातकीडीह तालाब में मिली लाश
Share on FacebookShare on Twitter

थाना पहुंचकर विधायक अमित कुमार यादव ने ली जानकारी घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

विधायक ने दोषियों पर कार्रवाई का दिया निर्देश

पूर्व विधायक ने कहा- हत्यारों की गिरफ्तारी हो, आंदोलन की दी चेतावनी

बरकट्ठा: गोरहर थाना क्षेत्रान्तर्गत बाराडीह स्थित तालाब में शनिवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी. जिसके बाद लोगो ने स्थानीय थाना को खबर की. खबर पाकर गोरहर थाना प्रभारी अरुण कुमार, एएसआई मुनीब राम व अन्य पुलिस बल पहुंची. पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लिया.

मृतक की पहचान रविंद्र कुमार (25 ) पिता स्व0 महेंद्र लाल थाना बरकट्ठा बाजार निवासी के रूप में हुई. पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया. वहीं मामले की हर विंदु पर जांच के लिए पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

इस बावत पुलिस इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने बताया कि स्थानीय गोरहर थाना पुलिस को सूचना मिली कि चामुदोहर गांव स्थित तालाब में एक युवक की लाश पड़ी है. इसके बाद गोरहर पुलिस ने त्वरित मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया व पोर्स्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेजा गया.

प्रेस के सवाल का जवाब में उन्होंने कहा कि पुलिस अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. अनुसंधान के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी है. क्षेत्र में  घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय विधायक अमित कुमार यादव, सीओ निर्मल सोरेन,मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, जिप प्रतिनिधि केदार साव समेत अन्य ग्रामीण गोरहर थाना पहुंचे. जहां विधायक ने इस तरह की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया.

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटना से हम सभी मर्माहत है. उन्होंने मृतक के परिजन को हर संभव मदद का आश्वासन दिया. साथ ही पुलिस प्रशासन को छानबीन करते हुए न्यायोचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. वहीं गोरहर पुलिस टीम की ओर से पांच हजार व मुखिया बसंत साव ने 2 हजार सहायता राशि के रुप में परिजन को दिया गया.

मौके पर सुरेंद्र राम, महेश मंडल, किशोर साव, बबलू कुमार, मधु यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे.

इधर घटना के बाद रविवार को परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी मांग को लेकर जीटी रोड जाम किया गया. मौके पर स्थानीय बरकट्ठा थाना प्रभारी विद्यासागर चौरसिया सदलबल पहुंचे व परिजनों को उचित आश्वासन के बाद जाम मार्ग को खुलवाया.

वहीं समर्थकों संग पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया. साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को शीघ्र हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. न्यायोचित कार्रवाई नहीं होने पर पूर्व विधायक ने आंदोलन की बात कही.

गौरतलब हो इधर नवपदास्थापित युवा थाना प्रभारी व पुलिस निरीक्षक का मार्गदर्शन से कांड का उद्दभेदन का जनता की निगाहें इंतजार में रहेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड स्थापना दिवस पर सुभाष चंद्र बोस का मूर्ति का अनावरण

Next Post

अब भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की तस्वीरें लगाई जाएंगी थानों के नोटिस बोर्ड पर

Next Post
अब भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की तस्वीरें लगाई जाएंगी थानों के नोटिस बोर्ड पर

अब भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की तस्वीरें लगाई जाएंगी थानों के नोटिस बोर्ड पर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d