-
3316 मरीज हुए ठीक
बिहार: राज्य में शुक्रवार को 3446 कोरोना सैंपल की जांच में 148 नए मरीज मिले हैं तो वहीं एक और कोरोना मरीज ने दम तोड़ दिया है. इसके बाद मृतकों की संख्या 36 हो गई है तो वहीं कुल संक्रमितों की संख्या अब 6096 हो गई है.
वहीं, इधर विगत 24 घंटे में और 230 मरीज महामारी को पराजित करने में सफल रहे. अब तक 3316 संक्रमित मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है और अब स्वस्थ होकर अस्पताल से घर चले गए हैं.
जहानाबाद में हुए कोरोना के 36 वें मरीज की मौत
शुक्रवार को मोदनगंज प्रखंड के वनछिली गांव निवासी राजेश कुमार की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई. सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि की है.
उन्होंने बताया कि युवक सात जून को दिल्ली से आया था. उसकी रिपोर्ट 11 जून को पॉजिटिव आयी. उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया था.

