किशनगंज: पुलिस के द्वारा देह व्यापार से जुड़े धंधेबाज पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की गई. गुप्त सूचना के आधार पर किशनगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस ने टीम बनाकर छापेमारी की.
देह व्यापार के संचालक सहित 23 लोग गिरफ्तार किये गये, जिसमें 13 महिलाएं शामिल है. देह व्यापार के दलदल में फंसी चार लड़कियों को पुलिस ने मुक्त किया है, जिससे जबरन प्रताड़ित कर देह व्यापार करवाया जा रहा था.
पुलिस ने किशनगंज आदर्श थाने में पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है. किशनगंज पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें अनैतिक देह व्यापार संचालन की शिकायत मिली थी जिसके बाद उन्होंने हेड क्वाटर डीएसपी के नेतृत्व में मौके पर टीम बनाकर भेजा गया.
पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी के दौरान 13 महिला और 10 पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए. उन्होंने बताया कि 23 गिरफ्तार लोगों में तीन दलाल भी शामिल है, जिसमें दो महिला दलाल रंजना और मनीषा साथ ही एक पुरुष दलाल मोहम्मद कैयूम शामिल है.
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहम्मद कैयूम अद्यतन अपराधकर्मी है. देह व्यापार से जुड़े इसका कई आपराधिक इतिहास किशनगंज थाने में दर्ज है. इनके द्वारा देह व्यापार में गलत तरीके से धन अर्जित किया गया है, जिसे सीजर का प्रस्ताव भेजा जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि देह व्यापार से जुड़े दलालों पर आगे भी नकेल कसा जाएगा.

