BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साइकिल पर दिल्ली से बिहार जा रहे मजदूर की मौत, 6 क्वारंटाइन

by bnnbharat.com
May 2, 2020
in समाचार
साइकिल पर दिल्ली से बिहार जा रहे मजदूर की मौत, 6 क्वारंटाइन
Share on FacebookShare on Twitter

उत्तर प्रदेश (शाहजहांपुर): लॉकडाउन के बीच दिल्ली से बिहार जा रहे साइकिल सवार एक मजदूर ने शाहजहांपुर में दम तोड़ दिया है. दरअसल 7 मजदूर साइकिल से दिल्ली से बिहार जा रहे थे. 4 दिन पहले ये सातों मजदूर दिल्ली से निकले थे.

शाहजहांपुर में एक मजदूर की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उसे थाना चौक कोतवाली के मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित किया.

फिलहाल मेडिकल कॉलेज में मृतक का सैंपल लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है उधर जिला प्रशासन ने इसके साथी 6 मजदूरों को क्वारंटाइन कर दिया है. सभी मजदूरों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.

दरअसल 7 मजदूर दिल्ली से बिहार जाने के लिए निकले थे. सभी भूखे-प्यासे 4 दिन साइकिल चलाकर शाहजहांपुर पहुंचे थे. यहां बरेली मोड़ के पास एक होटल के बाहर इन मजदूरों ने बसेरा बनाया ही था कि अचानक धर्मवीर नाम के एक मजदूर की तबियत बिगड़ गई. उसने मेडिकल कॉलेज में आने से पहले ही दम तोड़ दिया. जैसे ही पुलिस प्रशासन को मजदूर की मौत की खबर मिली तो सभी सक्रिय हो गए.

आनन-फानन में पुलिस प्रशासन के आलाधिकारियों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मृतक मजदूर के जांच के लिए सैंपल भेजे. वहीं शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कोटा से विद्यार्थियों को लेकर विशेष ट्रेन रांची रवाना

Next Post

शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर PM मोदी ने की बैठक, न्यू इंडिया में तकनीक पर फोकस

Next Post
शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर PM मोदी ने की बैठक, न्यू इंडिया में तकनीक पर फोकस

शिक्षा क्षेत्र में सुधार को लेकर PM मोदी ने की बैठक, न्यू इंडिया में तकनीक पर फोकस

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d