BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

महागठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ: राहुल गांधी

by bnnbharat.com
December 2, 2019
in Uncategorized
महागठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा माफ: राहुल गांधी
Share on FacebookShare on Twitter

सिमडेगा: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सभी पार्टियों ने ताकत झोंक दी है. कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारक झारखंड में चुनावी सभा कर रहे हैं. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को सिमडेगा में चुनावी सभा किया. इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

राहुल गांधी ने कहा कि अगर झारखंड में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनेगी तो छत्तीसगढ़ की तरह यहां के किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा. आदिवासियों के जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जाएगी. इसके साथ ही बेरोजगारी हटाने पर भी कांग्रेस गठबंधन की सरकार काम करेगी.

राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक साल पहले चुनाव हुआ था. वहां भी झारखंड की तरह आदिवासी भाई-बहन हैं. यहां जो आदिवासी, किसान और युवा के साथ बीजेपी की सरकार कर रही थी, वहां भी ऐसा ही होता था. चुनाव के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और कांग्रेस ने एक साल के अंदर वहां का चेहरा बदल दिया.

राहुल गांधी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में धान 2500 रुपए क्विंटल मिल रहा है. चुनाव के वक्त बीजेपी ने कहा था कि ऐसा किया ही नहीं जा सकता है. राहुल गांधी ने कहा कि जहां भी बीजेपी की सरकार है वहां उद्योगपति को जमीन दी जाती है, लेकिन किसान को धान का उचित मूल्य नहीं मिलता.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास हर भाषण में रोजगार की बात करते हैं. मेक इन इंडिया की बात करते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि झारखंड के कितने युवाओं को रोजगार मिला? आपको एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिलेगा जिसे रोजगार मिला हो. मोदी ने कहा था कि कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है, नोटबंदी कर दी गई. उस समय लाइन में एक भी उद्योगपति लाइन में नहीं खड़ा था. किसान और बेरोजगारों को मोदी ने लाइन में खड़ा कर दिया.

राहुल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय हमने न्याय योजना की बात की थी. हर गरीब के बैंक अकाउंट में पैसा डालने की योजना थी. चुनाव हार गए, न्याय योजना नहीं ला पाए. ऐसी योजना से देश की युवाओं को रोजगार मिल सकता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

भाजपा की सरकार ने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है: विजया रहाटकर

Next Post

हमारी सरकार किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के विकास के लिए काम करेगी: सुष्मिता देव

Next Post
हमारी सरकार किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के विकास के लिए काम करेगी: सुष्मिता देव

हमारी सरकार किसानों, महिलाओं एवं बेरोजगारों के विकास के लिए काम करेगी: सुष्मिता देव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d