BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सजा पर फैसला आज, चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

by bnnbharat.com
September 30, 2020
in समाचार
बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सजा पर फैसला आज, चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ: 1992 में अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज फैसला सुनाया जाएगा. लखनऊ की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने आदेश जारी कर सभी आरोपियों को फैसले के दिन कोर्ट में मौजूद रहने को कहा है. इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती जैसे कई बड़े नेता आरोपी हैं. फैसले के मद्देनजर अयोध्या और लखनऊ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा चुके हैं.

फैसले के समय लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती, रामचंद्र खत्री और सुधीर कक्कड़ सीबीआई कोर्ट में उपस्थित नहीं रहेंगे. पांचों आरोपियों की तरफ से उनके वकील कोर्ट में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं. आडवाणी और जोशी अधिक उम्र और खराब स्वास्थ्य की वजह से नहीं आ पाएंगे. वहीं उमा भारती कोरोना संक्रमित होने के बाद ऋषिकेश ऐम्स में भर्ती हैं. रामचंद्र खत्री हरियाणा के सोनीपत की जेल में एक दूसरे केस को लेकर बंद हैं, जिसके कारण उनकी भी उपस्थिति कोर्ट में नहीं हो सकती है. कारसेवक सुधीर कक्कड़ भी मौजूद नहीं रहेंगे.

CBI कोर्ट बाबरी विध्वंस मामले में आज 30 सितंबर को दिन में 11 बजे से 1 बजे के बीच अपना फैसला सुनाएगी. इस हाई प्रोफाइल मामले के मद्देनजर कोर्ट परिसर में सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं. लखनऊ स्थित परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वैड और खोजी कुत्तों की मदद से अभियान चलाया गया.

इधर अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. डीआईजी दीपक कुमार ने बताया कि सीआईडी और एलआईयू की टीमें सादी वर्दी में तैनात कर दी गई हैं. बाहरी लोग अयोध्या में आकर माहौल न बिगाड़ने पाएं इसको लेकर खास सतर्कता बरती जा रही है. उन्होंने बताया कि पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. वहीं, लखनऊ में सीबीआई की विशेष अदालत के बाहर करीब 2 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है. इसके अलावा प्रदेश के 25 संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्‍यवस्‍था तगड़ी कर दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विवादित ढांचा विध्वंस के संभावित फैसले के मद्देनजर जिले में हाईअलर्ट

Next Post

भारत ने लॉन्च की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, 400 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है ढेर

Next Post
भारत ने लॉन्च की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, 400 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है ढेर

भारत ने लॉन्च की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल, 400 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है ढेर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d