BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय

by bnnbharat.com
August 10, 2020
in Uncategorized
सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्णय
Share on FacebookShare on Twitter
  • 20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती भी मनायी जाएगी

रांची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ0 रामेश्वर उरांव ने 15 अगस्त 2020 को स्वतंत्रता की 74वीं वर्षगांठ एवं 20 अगस्त 2020 को हमारे प्रिय नेता भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी की 76वीं जयन्ती सामाजिक दूरी प्रोटोकोल का सख्ती से पालन करते हुए प्रदेश, जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया है.

उक्त आशय की जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने दिया है एवं प्रदेश सभी जिलाध्यक्षों को उक्त दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रम करने का पत्र भेजा है.

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में एक लम्बे और ऐतिहासिक आन्दोलन के बाद 15 अगस्त 1947 को हमें स्वतंत्रता मिली. हमारा स्वतंत्रता संग्राम अहिंसा, सत्याग्रह और असहयोग के विचारों पर आधारित था. सदियों के स्वतंत्रता संग्राम ने दुनिया भर में लाखों लोगों को प्रेरित किया और स्वतंत्रता के लिए हमारी लम्बी लड़ाई एक आदर्श रही.

हमें अपने स्वतंत्रता संग्राम के एकता, बलिदान और सामुहिक संघर्ष के संदेश को कोविड-19 वैश्विक महामारी के कठिन समय में कांग्रेसजनों को आम जनता तक ले जाना है.

20 अगस्त 2020 को हमारे प्रिय नेता स्व0 राजीव गांधी जी की 76वीं जयंती है. युवाओं के लिए उनकी दृष्टि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी पर प्रोत्साहन, पंचायती राज को मजबूत करना अनुकरणीय था. सूचना, तकनीकी और दूरसंचार को बढ़ावा देने के उनके अभिनव प्रयासों ने लाखों युवाओं के जीवन को बदल दिया है. झारखंड से उनका विशेष लगाव था.

कमलेश ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 उरांव ने 15 अगस्त को सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया है कि पार्टी कार्यालयों एवं अपने घरों पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से स्वतंत्रता आन्दोलन के संदेश को प्रसारित कर स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के रूप में कार्यरत योद्धाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम भी आयोजित करेंगे.

डॉ0 उरांव ने सभी जिलाध्यक्षों को भी निर्देशित किया है कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दिनांक 20 अगस्त को जिला एवं प्रखण्ड स्तर पर सफलता पूर्वक स्व0 श्री राजीव गांधी जी की 76वीं जयंती कार्यक्रम आयोजित कर सभी कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

साथ हीं साथ हीं इस दिन गरीब जरूरतमंदों के बीच भोजन किट का वितरण, रक्तदान शिविर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राजीव जी की दृष्टि पर केन्द्रित सेमिनार का आयोजन करेंगे.

कमलेश ने बताया कि दिनांक 20 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों एवं बुद्धिजीवियों के साथ भारत रत्न स्व0 राजीव गांधी जी के आधुनिक भारत के दर्शन पर वेबिनार का भी आयोजन किया जायेगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा अर्चना की मिलेगी सुविधा: DIG

Next Post

स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा फेसबुक लाइव

Next Post
स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा फेसबुक लाइव

स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा फेसबुक लाइव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d